पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन के बीच हैदराबाद हाउस में अहम बैठक

New Delhi, 5 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Monday को New Delhi के हैदराबाद हाउस में स्विट्जरलैंड के President गाइ परमेलिन से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और इसके बाद द्विपक्षीय वार्ता शुरू हुई.

बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश से लेकर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, मोबिलिटी और लोगों के बीच संपर्क तक विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की जा रही है.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, Prime Minister मोदी और President परमेलिन क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. दोनों नेता बहुपक्षीय मंचों पर India और स्विट्जरलैंड के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे.

President परमेलिन की India यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब India और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) को लागू हुए एक वर्ष पूरा होने जा रहा है. स्विस President ने अपनी यात्रा को इस समझौते की पहली वर्षगांठ के संदर्भ में दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को आगे बढ़ाने का अवसर बताया है.

President परमेलिन ने Monday को President भवन में उनके सम्मान में आयोजित औपचारिक स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह यात्रा इस बात को रेखांकित करने का एक शानदार अवसर है कि स्विट्जरलैंड और India दोनों ही अपने संबंधों को कितना महत्व देते हैं.

उन्होंने कहा कि India और स्विट्जरलैंड के रिश्ते साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विश्वास और आपसी सम्मान पर आधारित हैं. परमेलिन ने कहा कि उनकी India यात्रा दोनों देशों की करीबी, व्यापक और लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

स्विस President ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस यात्रा के दौरान उन्हें द्विपक्षीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलेगा. उन्होंने खास तौर पर भारत-ईएफटीए टीईपीए के लागू होने की पहली वर्षगांठ का जिक्र किया.

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी President परमेलिन से मुलाकात की. जयशंकर ने दोनों देशों के बीच साझेदारी को और गहरा करने की उनकी भावना की सराहना की और भरोसा जताया कि Prime Minister मोदी के साथ उनकी बैठक से विभिन्न क्षेत्रों में भारत-स्विट्जरलैंड सहयोग को और गति मिलेगी.

जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “स्विस परिसंघ के President गाइ परमेलिन से मुलाकात कर खुशी हुई, जो राजकीय यात्रा पर India आए हैं. भारत-ईएफटीए टीईपीए की संभावनाओं को आगे बढ़ाते हुए हमारी साझेदारी को गहरा करने के President पार्मेलिन के विचारों की गहराई से सराहना करता हूं.”

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि President परमेलिन और Prime Minister मोदी की मुलाकात से दोनों देशों के बीच व्यापक क्षेत्रों में सहयोग आगे बढ़ेगा.

President परमेलिन का President भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया. President द्रौपदी मुर्मू और Prime Minister मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

परमेलिन Prime Minister मोदी के निमंत्रण पर तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर Monday को India पहुंचे. President बनने के बाद यह उनकी India की पहली राजकीय यात्रा है, जबकि इस साल India का उनका यह दूसरा दौरा है. इससे पहले वह फरवरी 2026 में New Delhi में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने India आए थे.

इस यात्रा में उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारी नेताओं का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है. यात्रा का मुख्य फोकस व्यापार, निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और मोबिलिटी सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना है.

President परमेलिन अपनी यात्रा के दौरान President द्रौपदी मूर्मू से भी मुलाकात करेंगे. President उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन करेंगी.

विदेश मंत्रालय ने India और स्विट्जरलैंड के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा है कि नियमित उच्चस्तरीय संपर्कों ने दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

मंत्रालय के अनुसार, ईएफटीए देशों में स्विट्जरलैंड India का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश साझेदार है. ऐसे में परमेलिन की यात्रा को दोनों देशों के आर्थिक संबंधों के साथ-साथ विज्ञान, तकनीक, नवाचार और लोगों के बीच संपर्क को आगे बढ़ाने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा India और स्विट्जरलैंड के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी तथा दोनों देशों के साझा हित वाले नए क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने का अवसर प्रदान करेगी.

–

केआर/