पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों में संविधान सुरक्षित: ओम प्रकाश राजभर

New Delhi, 27 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव के संविधान संबंधित बयान पर पलटवार किया. उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों में संविधान सुरक्षित है.

से बातचीत में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पूरा देश जानता है कि अखिलेश यादव केवल अपनी जाति को आगे बढ़ाते हैं. मैं अनुभव के साथ कह सकता हूं कि उन्हें दूसरी जातियों से कुछ भी लेना देना नहीं है. चुनाव जीतने का अखिलेश यादव का सपना सिर्फ सपना बन कर रह जाएगा.

उन्होंने कहा कि जनता समझदार है और जानती है कि संविधान खतरे में नहीं है. अखिलेश यादव संविधान की बात 2012 से लेकर आज तक कर रहे हैं, लेकिन क्या हुआ. देश में मुसलमान से लेकर अति पिछड़ा समाज भी उनके झूठे दावों में नहीं आने वाला है. देश में पीएम मोदी और यूपी में सीएम योगी के हाथों में संविधान सुरक्षित हैं.

अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि क्या वे संविधान को मानते हैं, अगर मानते हैं तो संविधान के तहत हो रहे एसआईआर पर सवाल क्यों खड़े करते हैं.

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि Samajwadi Party परिवार का समूह है, परिवार का समूह होने के नाते संसद, विधानसभा, और पार्टी के अध्यक्ष के रूप में इनके परिवार के लोग ही दिखाई देते हैं. यह पार्टी एक ही परिवार तक सीमित है. कश्यप समाज और प्रजापति समाज को मौका यह देने वाले नहीं हैं. आजम खान जब जेल गए तो सपा के मुखिया ने उनसे दूरी बनाई. जनता इनकी सच्चाई जानती है. दूसरी ओर डबल इंजन की Government में भ्रष्टाचार खत्म करने का काम किया गया. जनता तीसरी बार हमें आशीर्वाद देगी.

भाजपा नेता मनमीत सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव संविधान बचाने की बात करते हैं, जबकि एसआईआर संविधान के तहत हुआ है. उन्हें दर्द इसीलिए हो रहा है क्योंकि फर्जी मतदाता उन्हें वोट नहीं कर पाएंगे, जिसकी बदौलत वे कुछ सीट जाते थे. उन्होंने दावा कि यूपी चुनाव में सपा 60 सीट भी पार नहीं कर पाएगी.

मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को बस अपनी बिरादरी और एक विशेष समाज के लोग दिखाई देते हैं. अखिलेश यादव के धोखे में अब पिछड़ा समाज नहीं आने वाला है. पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पिछड़ा समाज खड़ा है. इसीलिए चुनाव में दाल गलने वाली नहीं है.

–

डीकेएम/