
New Delhi, 13 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi और कनाडा के Prime Minister मार्क कार्नी ने Tuesday को टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों में आए सकारात्मक माहौल को आगे बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों में ठोस परिणाम हासिल करने पर सहमति जताई.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “Prime Minister मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी और सार्थक बातचीत हुई. हमने भारत-कनाडा संबंधों में आए सकारात्मक बदलाव को आगे बढ़ाने और हमारी रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों जैसे व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति जताई है.”
उन्होंने कहा, “India और कनाडा मिलकर दुनिया को अधिक स्थिर और समृद्ध बनाने में योगदान दे रहे हैं.”
इससे पहले Tuesday को India में कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने Prime Minister मोदी और कनाडा के Prime Minister मार्क कार्नी के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की. उन्होंने कहा कि India और कनाडा के संबंध इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं.
को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के India दौरे से पहले कूटर ने दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बढ़ते सहयोग का जिक्र किया. उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अनीता आनंद के बीच हुई बैठकों तथा कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू की आगामी India यात्रा पर भी चर्चा की.
कूटर ने कहा, “यह कहना सही होगा कि हमारे संबंध आज जितने मजबूत हैं, उतने पहले कभी नहीं रहे. सबसे ऊपर दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बेहतरीन तालमेल है. पिछले एक वर्ष से कुछ अधिक समय में दोनों चार बार मिल चुके हैं. दोनों देशों के अधिकारी भी नियमित रूप से मुलाकात कर रहे हैं.”
उन्होंने बताया कि हाल ही में कनाडा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार India आए थे और उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष के साथ चर्चा की थी. इसके अलावा कनाडा की विदेश मंत्री भी India आ रही हैं. पिछले एक वर्ष में विदेश मंत्री अनीता आनंद और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच यह 10वीं बैठक होगी.
कूटर ने कहा कि कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू अगले सप्ताह 300 कनाडाई व्यापार प्रतिनिधियों के साथ India आएंगे. उनके अनुसार यह संभवतः India के लिए कनाडा का अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल होगा.
उन्होंने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल एक सप्ताह तक India में रहेगा और दक्षिण India के कई शहरों का दौरा करेगा. दोनों देशों के बीच ऊर्जा, प्रवासन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में संवाद जारी है और निकट भविष्य में रक्षा क्षेत्र से संबंधित एक और दौरा होने की उम्मीद है.
कूटर ने कहा कि पिछले एक वर्ष में कनाडा के कम से कम छह अन्य मंत्री भी India का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि कनाडा के Prime Minister मार्च में India आए थे और उम्मीद है कि Prime Minister Narendra Modi दिसंबर की शुरुआत में कनाडा जाएंगे.
उन्होंने कहा कि उस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने पहले मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद कर रहे हैं. कूटर के मुताबिक यदि ऐसा होता है तो यह बेहद तेजी से पूरा होने वाली प्रक्रिया होगी, क्योंकि दोनों देशों ने इस समझौते पर बातचीत इसी वर्ष मार्च में शुरू की थी.
–
एएमटी/
Skip to content