पीएम मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच साझेदारी को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई

New Delhi, 3 सितंबर . India के Prime Minister Narendra Modi और उनके बेल्जियम समकक्ष बार्ट डी वेवर ने Thursday को New Delhi के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के आपसी संबंधों के पूरे आयाम की समीक्षा की. इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने India और बेल्जियम के बीच साझेदारी को गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की. इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

विदेश मंत्रालय की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा गया, “दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे आयाम की समीक्षा की, जिसमें रक्षा, व्यापार, निवेश, नवाचार, सेमीकंडक्टर, फिनटेक, महत्वपूर्ण खनिज, लोगों के बीच संबंध और अकादमिक व अनुसंधान सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया. उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और भारत-बेल्जियम की घनिष्ठ और बहुआयामी साझेदारी को गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की.”

पीएम मोदी और पीएम बार्ट डी वेवर ने दोनों देशों के बीच रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, अपराध से लड़ने और राजनयिक प्रशिक्षण स्थापित करने के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन के आदान-प्रदान को देखा. विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्ष अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने, एक बिजनेस फोरम, एक निवेश फोरम और एक कांसुलर डायलॉग स्थापित करने पर सहमत हुए.

दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

इसके बाद बेल्जियम के Prime Minister वेवर भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के बारे में भारतीय उद्योग परिसंघ (कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री/सीआईआई) के एक व्यवसायिक कार्यक्रम में अपना संबोधन भी देंगे.

New Delhi के बाद, बार्ट डी वेवर Friday को Mumbai जाएंगे, जहां वे डायमंड, पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के स्टेकहोल्डर्स समेत अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स से बात करेंगे.

बेल्जियम के Prime Minister Thursday को India के आधिकारिक दौरे पर New Delhi पहुंचे. पिछले साल फरवरी में कामकाज संभालने के बाद यह उनका पहला India दौरा है. यह दो दशकों में बेल्जियम के किसी Prime Minister का पहला India दौरा भी है, जो भारत-बेल्जियम संबंधों में एक अहम नए दौर की शुरुआत है.

एबीएम