पीएम मोदी आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटा रहे हैं : अजय आलोक

New Delhi, 29 अगस्त . भाजपा नेता अजय आलोक ने Prime Minister Narendra Modi के एससीओ दौरे, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े कथित शुद्धिकरण विवाद, Samajwadi Party के पीडीए अभियान, आरएसएस के ग्लोबल आउटरीच कार्यक्रम और एवरेस्ट मसालों पर एफएसएसएआई की कार्रवाई समेत कई Political एवं सामाजिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ India की भूमिका को लेकर Prime Minister मोदी के विदेश दौरे को महत्वपूर्ण बताया.

अजय आलोक ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से Prime Minister मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान चलाने की मुहिम जारी है. India केवल आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि आतंकवाद को बढ़ावा देने और संरक्षण देने वाले देशों के खिलाफ भी वैश्विक समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहा है. मौजूदा समय में गल्फ क्षेत्र में जारी युद्ध, यूक्रेन संघर्ष और आतंकवाद से जुड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के बीच Prime Minister मोदी का मध्य एशिया दौरा काफी महत्वपूर्ण है. Prime Minister दुनिया के सामने मौजूदा वैश्विक चिंताओं को India के दृष्टिकोण से रखने का काम करेंगे.

मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण को लेकर राहुल गांधी के भाजपा और आरएसएस पर जुबानी हमले पर अजय आलोक ने कांग्रेस पर पलटवार किया. उन्होंने सवाल उठाया कि इस घटना को लेकर कांग्रेस अब क्यों सक्रिय हुई है. उन्होंने कहा कि खड़गे खुद इस मुद्दे का जिक्र करीब 10-14 दिन पहले कर चुके थे, फिर अब इस मामले को लेकर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं. इस दौरान अजय आलोक ने कांग्रेस के लंबे शासन का जिक्र करते हुए दलितों पर अत्याचार के मुद्दे को लेकर भी गांधी परिवार पर निशाना साधा.

Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए को लेकर अजय आलोक ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी की. उन्होंने पीडीए का अर्थ ‘पार्टी ऑफ डिंपल एंड अखिलेश’ बताते हुए कहा कि इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं, राम मंदिर में चंदा चोरी के अखिलेश यादव के आरोप पर उन्होंने कहा कि मंदिर में चोरी करने वाले लोग हट चुके हैं और चोरी करवाने वालों की जांच चल रही है. जांच रिपोर्ट के बाद तस्वीर स्पष्ट होगी.

केंद्र Government से मल्लिकार्जुन खड़गे की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सहायता की अपील पर अजय आलोक ने कहा कि केंद्र Government को किसी की अपील का इंतजार नहीं है. प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहले से भेजी जा रही है और आगे भी राहत कार्य जारी रहेगा. India Government स्थिति को लेकर संवेदनशील है और उसे यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि कब और क्या कदम उठाने हैं.

एक सवाल के जवाब में अजय आलोक ने कहा कि भाजपा का स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है. सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों में शामिल थे और पार्टी ऐसे लोगों के प्रति किसी तरह की हमदर्दी का समर्थन नहीं करती. यदि पार्टी का कोई सदस्य व्यक्तिगत संबंधों के कारण किसी से मिलता है, तो उसे पार्टी के आधिकारिक रुख के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. भाजपा ऐसे व्यक्तिगत कदम को समर्थन नहीं देती.

India में इस्लामिक कानून लागू करने संबंधी मौलाना साजिद रशीदी के कथित बयान पर अजय आलोक ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस तरह के बयानों को महत्व नहीं देने की बात कही और कहा कि India में शरिया कानून लागू होने वाला नहीं है. उन्होंने इस मुद्दे पर Pakistan, अफगानिस्तान और सऊदी अरब का उदाहरण देते हुए वहां अपराधों की स्थिति पर सवाल उठाया.

आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अमेरिका में ग्लोबल आउटरीच कार्यक्रम को लेकर अजय आलोक ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक दुनिया के विभिन्न देशों में मौजूद हैं और सेवा कार्य कर रहे हैं. मोहन भागवत के अमेरिका दौरे के जरिए India की विचारधारा, हिंदुत्व और देश के संदेश को वैश्विक स्तर पर रखने का अवसर मिल रहा है.

एवरेस्ट के कुछ मसालों पर एफएसएसएआई की कार्रवाई के सवाल पर अजय आलोक ने कहा कि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता. कंपनी कितनी भी बड़ी या ब्रांडेड क्यों न हो, यदि उसके उत्पाद निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई और प्रतिबंध लगाया जाना उचित है.

/एबीएम