
Patna, 20 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi 21 नवंबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम ‘नीतीश सेतु’ (कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल) का उद्घाटन करेंगे. साथ ही वे जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम के बिहार दौरे को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है.
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा, “Prime Minister बिहार के लिए हजारों करोड़ की सौगात देने वाले हैं. उनका आगमन विकसित बिहार बनाने में मील का पत्थर साबित होगा.”
बिहार Government में मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा, “Prime Minister के स्वागत के लिए हम लोग तैयार हैं. सम्राट चौधरी के Chief Minister बनने के बाद पीएम का पहली बार बिहार आगमन हो रहा है, इसलिए उनके आगमन को लेकर जोश और बढ़ गया है. Prime Minister जब भी बिहार आते हैं तो वे राज्य के लोगों को बड़ी-बड़ी सौगातें देते हैं. इस बार वे ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही कई विभागीय योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. उनका बार-बार बिहार आना वरदान है.”
बिहार Government में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, “बिहार के बहुत ही उपयोगी पुल का पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार की सोच के अनुरूप निर्माण हो चुका है. Chief Minister ने नीतीश कुमार के नाम से ही पुल का नाम रखा है. Prime Minister मोदी इस पुल का उद्घाटन करेंगे. हम सभी लोग इसकी तैयारी में लगे हुए हैं. पीएम के बिहार आगमन पर बहुत ही उत्साह का माहौल है.”
Maharashtra Government में मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi बिहार में कई योजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं.”
बता दें कि बिहार में गंगा नदी पर बना एक और भव्य पुल राज्य की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए तैयार है. कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक बना छह लेन का ‘नीतीश सेतु’ तैयार हो गया है. करीब 5,571 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल को 21 नवंबर को Prime Minister Narendra Modi राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
इसके शुरू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान होने के साथ ही राजधानी Patna पर यातायात का दबाव कम होने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
–
एसडी/एएस
Skip to content