
देहरादून, 3 अगस्त . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस सांसद और Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने केरल के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबू बकर अहमद के बयान को महिला विरोधी बताते हुए उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
सीएम धामी ने कहा कि हमारे देश में, संस्कृति में और हमारे शाष्त्रों में नारी को देवी का रूप कहा गया है. जहां नारियों का सम्मान होता है, जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है. लेकिन कांग्रेस पार्टी के युवराज बार-बार कभी मनुस्मति की बात करते हैं तो कभी सनातन के विरूद्ध बोलते हैं. वह हर तरीके से सनातन को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सनातक की तुलना डेंगू और मलेरिया से करते हैं. राहुल गांधी अपनी पार्टी के नेताओं के ऐसे बयानों पर कोई स्पष्टीकरण नहीं देते हैं. अबू बकर के बयान को लेकर सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को इस तरह के बयानों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए. लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने चुप्पी साध रखी है.
Chief Minister ने कहा कि पितृसत्ता की वकालत और महिला अधिकारों का ढोंग करने वाले राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस के शासन में केरलम में महिलाओं को घर की चारदीवारी तक सीमित रखने संबंधी ग्रैंड मुफ्ती का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है. इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि ऐसे बयान के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस की महिलाओं के सम्मान, स्वतंत्रता और अधिकारों को लेकर वास्तविक सोच किस स्तर तक गिर चुकी है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हमारी Government महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है. आज देश की बेटियां शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, सेना, खेल और राजनीति सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं.
–
एमएस/
Skip to content