पिता सचिन पिलगांवकर की ट्रोलिंग पर श्रेया का करारा जवाब, ‘जो सामने तस्वीर खिंचवाते हैं, वही इंटरनेट पर ट्रोल करते हैं’

Mumbai , 7 सितंबर . दिग्गज Actor और फिल्मकार सचिन पिलगांवकर पिछले छह दशक से ज्यादा समय से Bollywood इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. पिछले कुछ समय से वह अपने इंटरव्यूज को लेकर social media पर ट्रोल हो रहे है, जिसके बाद सपोर्ट में उनकी बेटी श्रेया पिलगांवकर उतरीं और कहा कि जो लोग उनको इंटरनेट पर ट्रोल कर रहे हैं, वही लोग जब सामने मिलते हैं तो तस्वीर खिंचवाने के लिए पहुंच जाते हैं.

श्रेया ने से खास बातचीत में कहा, ”लोगों को शायद इस बात का अंदाजा नहीं है कि मेरे पिता ने अपने लंबे करियर में कितना कुछ देखा और सीखा है. उनके पास फिल्मी दुनिया का 60 साल से ज्यादा का अनुभव है और इतने लंबे सफर में उन्होंने इंडस्ट्री के कई दौर अपनी आंखों से देखे हैं. इसलिए जब उनसे उनके जीवन या करियर को लेकर सवाल किया जाता है, तो वह अपने अनुभव साझा करते हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है.”

श्रेया ने कहा, ”अगर सोचा जाए, किसी ऐसे व्यक्ति को बातचीत के लिए बुलाया जा रहा है, जिसने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा फिल्म इंडस्ट्री में बिताया है, तो जाहिर है कि वह अपने अनुभवों के बारे में ही बात करेगा. मेरे पिता कई इंटरव्यूज में अपने करियर, जिंदगी और इंडस्ट्री से जुड़े अनुभवों को साझा करते रहे हैं. इसमें मेरा मानना है कि लोगों को उनकी बातों को इसी नजरिए से देखना चाहिए, न कि हर बात को विवाद बनाने की कोशिश करनी चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, ”मनोरंजन जगत में ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि जो लोग किसी कलाकार को इंटरनेट पर ट्रोल करते हैं, वही लोग जब उससे सामने मिलते हैं तो तस्वीर खिंचवाने के लिए पहुंच जाते हैं. यह शोबिज की एक अजीब सच्चाई है. इंटरनेट पर किसी के बारे में कुछ और राय दिखाई देती है, जबकि आमने-सामने मिलने पर लोगों का व्यवहार बिल्कुल अलग होता है.”

श्रेया ने कहा, ”मैं और मेरा परिवार इस फर्क को अच्छी तरह समझता है. जब हम असल जिंदगी में लोगों के बीच जाते हैं तो हमें ज्यादातर प्यार ही मिलता है. इसलिए social media पर चलने वाली नकारात्मक चर्चाएं हमें उतनी वास्तविक नहीं लगतीं. मेरे लिए असल मायने उस व्यवहार के हैं, जो लोगों से आमने-सामने मिलने पर मिलता है.”

Actress ने कहा, ”कुछ लोग सिर्फ ध्यान खींचने के लिए भी ऐसी बातें करते हैं. कुछ लोगों के लिए दूसरों की सफलता और खुशी देखना भी आसान नहीं होता. जब कोई व्यक्ति जिंदगी की परेशानियों में उलझा होता है, तो कई बार वह दूसरे की खुशी या सफलता को भी उसी नजर से देखने लगता है. ऐसी बातों में उलझने के बजाय लोगों को अपना ध्यान प्यार और अच्छी चीजों पर रखना चाहिए.”

श्रेया जल्द ही निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका में हैं. फिल्म में बोमन ईरानी और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

पीके/एबीएम