
Mumbai , 23 अक्टूबर . गायक गुरदीप मेहंदी ने उत्तराखंड में नवरात्रि कार्यक्रम में अपने पिता दलेर मेहंदी के परफॉर्मेंस को लेकर हुए विवाद के बीच उनकी सेहत के बारे में बात की. गुरदीप ने बताया कि उनके पिता की तबीयत पहले से बेहतर है.
गुरदीप मेहंदी ने के साथ बातचीत में पिता दलेर मेहंदी को लेकर चल रहे विवाद पर बात करने से इनकार किया. उन्होंने कहा, “वो अभी पहले से बेहतर हैं.”
बता दें कि 18 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि के मौके पर उत्तराखंड में सालाना सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन और विकास मेले में दलेर मेहंदी मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे. इसी दौरान उत्तराखंड Government के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और उनकी परफॉर्मेंस रुकवा दी थी.
मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था कि वे शराब के नशे में हैं, ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं और 35 लाख रुपए की भारी रकम लेने के बावजूद लिप-सिंक कर रहे हैं.
दलेर मेहंदी के परिवार और समर्थकों के अनुसार, उनकी हाल ही में एक सर्जरी हुई थी और उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. डॉक्टरों का भी यह कहना है कि बिना किसी मेडिकल जांच के सिर्फ आवाज लड़खड़ाने या बोलने में परेशानी के आधार पर शराब पीने का आरोप लगाना सही नहीं है.
दलेर मेहंदी के भाई और गायक मीका सिंह ने इन आरोपों का कड़ा विरोध किया और चुनौती दी कि यदि कोई साबित कर दे कि दलेर शराब पीते हैं तो वे गाना छोड़ देंगे. मीका ने इस मामले में Chief Minister से हस्तक्षेप की मांग की. कमीडियन कपिल शर्मा, सिंगर इला अरुण, और गायक बादशाह समेत कई Bollywood हस्तियों ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया और इस तरह के सार्वजनिक व्यवहार पर आपत्ति जताई.
इस विवाद के बढ़ने पर उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने मीका सिंह से फोन पर बातचीत की और कहा कि उत्तराखंड में कलाकारों का हमेशा सम्मान होता है और गलतफहमी को बातचीत से दूर किया जा सकता है.
–
एनएस/एबीएम
Skip to content