पिछली सरकारों में दंगों और तुष्टीकरण ने छीनीं हजारों परिवारों की खुशियां, अपराधियों को मिला राजनीतिक संरक्षण: ब्रजेश पाठक

Lucknow, 24 नवंबर . उत्तर प्रदेश के उप Chief Minister ब्रजेश पाठक ने पिछली Governmentों पर सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं की अनदेखी करने तथा तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पिछली Governmentों के कार्यकाल में दंगों और सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों परिवारों की खुशियां छीन लीं. लोगों को अपना घर-बार छोड़कर पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा और कई परिवारों ने अपनों को खोया.

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय कई बार अपराधियों को Political संरक्षण मिलने के आरोप लगे. ब्रजेश पाठक ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी रहा है कि पिछली Governmentों के कार्यकाल में सनातन संस्कृति, हमारी आस्था और हमारी धार्मिक परंपराओं को अनेक कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा.

उन्होंने कहा, “दंगों और सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों परिवारों की खुशियां छीन लीं. लोगों को अपना घर-बार छोड़कर पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा. कितने ही परिवारों ने अपनों को खोया और कितने बुजुर्गों से उनके बुढ़ापे का सहारा छिन गया. दुर्भाग्यपूर्ण यह भी रहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय कई बार अपराधियों को Political संरक्षण मिलने के आरोप लगे.”

उप Chief Minister ने बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लव जिहाद के नाम पर सामने आए अनेक मामलों ने समाज को चिंतित किया है. भोली-भाली बेटियों को बहला-फुसलाकर उनकी पहचान छिपाने, धोखे से संबंध बनाने और विवाह के बाद उन्हें प्रताड़ित करने तक की घटनाएं सामने आई हैं. हमारी बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है.

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ने सदैव प्रेम, करुणा, सहिष्णुता, सद्भाव और सर्वकल्याण का संदेश दिया है. सनातन की परंपरा किसी से द्वेष करना नहीं, बल्कि सभी के कल्याण की कामना करना सिखाती है. इसके बावजूद हमारी आस्था और सांस्कृतिक पहचान को बार-बार निशाना बनाने के प्रयास हुए हैं.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब देश बदल चुका है और India अपनी सांस्कृतिक विरासत, अपने गौरव और अपनी पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सेवा की विचारधारा के साथ देश और प्रदेश की सेवा में समर्पित है. उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था, बहन-बेटियों की सुरक्षा और प्रत्येक नागरिक के सम्मान की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाता रहेगा. हमारी राजनीति का उद्देश्य किसी के प्रति द्वेष नहीं, बल्कि न्याय, सुरक्षा, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव की स्थापना है.

उप Chief Minister ने कहा कि सनातन का सम्मान, राष्ट्र का स्वाभिमान और हर नागरिक की सुरक्षा ही हमारा संकल्प है.

–

विकेटी/डीकेपी