पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक मानती रही सपा : गुलाम अली खटाना

New Delhi, 23 नवंबर . BJP MP गुलाम अली खटाना ने अग्निपथ योजना को लेकर Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अपने Political हितों के लिए दंगों और अपराध को बढ़ावा देने वाली राजनीति करते हैं. खटाना ने कहा कि जनता उनके कार्यकाल के दौरान हुई घटनाओं को अभी भूली नहीं है.

BJP MP गुलाम अली खटाना ने से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति में पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि इन वर्गों को जो अवसर मिलने शुरू हुए हैं, उन्हें एक बार फिर वोट बैंक की राजनीति में उलझाने की कोशिश की जाएगी. देश की जनता अब ऐसी राजनीति को समझ चुकी है और विकास के अवसरों को प्राथमिकता दे रही है.

भारतीय अर्थव्यवस्था और लोवी इंस्टीट्यूट की 2026 पावर इंडेक्स रिपोर्ट को लेकर Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भी BJP MP खटाना ने कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई स्पष्ट नीति नहीं है. पार्टी कभी इधर-उधर की बातें करती है, तो कभी ऐसे बयान देती है, जो देश के हितों और मूल्यों के खिलाफ होते हैं.

BJP MP गुलाम अली खटाना ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India की विदेश नीति देश के 140 करोड़ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है. India के इजरायल के साथ अच्छे संबंध हैं और ईरान के साथ भी ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण संबंध हैं. उन्होंने कहा कि India की विदेश नीति स्वतंत्र है और देश अपने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखकर फैसले लेता है.

BJP MP ने कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अभी तक इससे बाहर नहीं निकल पाई है. कांग्रेस के लिए देश से पहले परिवार और व्यक्तिगत हित आते हैं. पार्टी के नेता पहले अपना फायदा देखते हैं और उसके बाद देश के बारे में सोचते हैं. कांग्रेस के शासनकाल को जनता अभी भूली नहीं है और इसी वजह से लोगों ने पार्टी को नकार दिया है. आने वाले समय में भी जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं करेगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा Government के कार्यकाल में जनता को मिलने वाली सुविधाओं और अवसरों को कांग्रेस समाप्त करना चाहती है. अब जनता उसकी राजनीति को समझ चुकी है और यही वजह है कि पार्टी को लगातार जनसमर्थन नहीं मिल रहा है.

कांग्रेस के शासनकाल का जिक्र करते हुए खटाना ने जीप घोटाले, कॉमनवेल्थ घोटाले और 2जी घोटाले का हवाला दिया. उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि वे मौजूदा Government पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस के शासनकाल में हुए घटनाक्रमों और भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी नजर डालें.

–

एबीएम