
पुणे, 26 सितंबर . पिछले दो दिनों से लापता चल रहे पिंपरी-चिंचवड Police आयुक्तालय के एक Police constable का शव Saturday सुबह निगडी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भक्ति शक्ति बस डिपो के पास बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि constable ने सरकारी पिस्तौल से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है. इस घटना के बाद पूरे Police महकमे में हड़कंप मच गया है.
मृतक Policeकर्मी की पहचान विजय कोली के रूप में हुई है, जो पिंपरी-चिंचवड Police बल में कार्यरत थे और वरिष्ठ अधिकारियों के पास आरटीपीसी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय पिछले दो-तीन दिनों से पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में थे और इसी वजह से घर से निकल गए थे.
परिजनों से संपर्क न होने के कारण परिवार के सदस्यों ने नजदीकी Police थाने में उनके लापता होने की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी. घर से निकलते वक्त विजय अपनी सरकारी पिस्तौल भी साथ ले गए थे, जिससे Police की चिंता और अधिक बढ़ गई थी.
constable के लापता होने के बाद से ही पिंपरी-चिंचवड Police दल उनकी तलाश में जुटा हुआ था. जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि विजय को आखिरी बार निगडी के दुर्गा देवी टेकड़ी क्षेत्र में देखा गया था.
Police ने उनकी तलाश के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन की मदद भी ली थी. Saturday सुबह तलाशी अभियान के दौरान निगडी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बस डिपो के पास उनका शव मिला.
Police अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने अपनी ही सरकारी पिस्तौल से सिर में गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ Police अधिकारी मौके पर पहुंच गए. Police ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और Police महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.
–
ओपी/एबीएम
Skip to content