पालघर में बड़ा हादसा: रबर कंपनी में स्टोर रूम की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत

पालघर, 24 सितंबर . Maharashtra के पालघर में Thursday को एक रबर कंपनी की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि वाडा थाना क्षेत्र के विक्रमगढ़ रोड स्थित टीना रबर कंपनी में यह हादसा हुआ. फिलहाल,Police आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Police ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे मजदूर नाश्ता कर रहे थे. तभी पास स्थित स्टोर रूम की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. कई लोग मलबे में दब गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने के प्रयास किए. हालांकि, मलबे में दबने से तीन की मौत हो गई.

मृतकों की पहचान विक्रमगढ़ के मोहा गांव निवासी केशव वालकु गुनगुणा, विक्रमगढ़ की वसूरी निवासी मीरा जानू गवली और वाडा की कोंब पोशेरी निवासी रंजना दिलीप कोंब के रूप में हुई है.

हादसे की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची. टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की.

इससे पहले, Maharashtra के पनवेल सीमा क्षेत्र में Mumbai -पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बस में अचानक आग लगने की घटना सामने आई. बस में कुल 14 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरी बस में शिफ्ट कर आगे रवाना कर दिया गया.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, Mumbai -पुणे एक्सप्रेसवे पर पुणे लेन में किलोमीटर 16 के पास बस में आग लगी. समय रहते सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया. साथ ही, Police और दमकल विभाग को बस में आग लगने की सूचना दी गई. मौके पर पहुंचने के बाद पनवेल महानगरपालिका और खोपोली नगर परिषद की दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

–

डीसीएच/