
नागपुर, 26 अगस्त . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को असम के Chief Minister हिमंता बिस्व सरमा द्वारा ‘पागल’ कहे जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनके बयान पर आपत्ति जताई है. Maharashtra कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने कहा कि शब्दों की मर्यादा नहीं लांघनी चाहिए.
नागपुर में से बातचीत में कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष के बारे में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. पागल कौन है, इसका अंदाजा देश की जनता लगा रही है. वे किस तरह Chief Minister बने, यह देश और असम की जनता जानती है. इसीलिए, बयान देने से पहले सोचना जरूर चाहिए.
न्यूयॉर्क के मेयर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के विरोध को लेकर नाना पटोले ने कहा कि संघ की शुरुआत Maharashtra से हुई थी और अब यह देश-दुनिया में फैल गया है.
उन्होंने दावा किया कि यह कोई पंजीकृत संगठन नहीं है. संघ ने 36 देशों में अकाउंट खोले हैं, जिनमें अरबों रुपए जमा हैं. यह पैसा कहां से आया, क्यों इकट्ठा किया गया और किस काम में खर्च हो रहा है, इसकी कोई रिपोर्ट किसी के पास नहीं है. न्यूयॉर्क में होने वाले कार्यक्रम के विरोध को लेकर मोहन भागवत को जवाब देना चाहिए. दुनिया भर में इस संगठन को संदेह की नजर से देखा जा रहा है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठ वाले बयान पर नाना पटोले ने कहा कि उन्हें घुसपैठ रोकने से किसने रोका है. वे गृह मंत्री हैं. चुनाव आते हैं तो घुसपैठ की बात होती है. अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ हो चुकी है, चीन घुस चुका है. इस पर क्यों नहीं बोलते हैं? इस Government ने देश को खोखला बना दिया है. घुसपैठ की बात तो होती है, लेकिन Government के मुख से चीन का नाम क्यों नहीं लिया जाता है?
राखी विज्ञापन विवाद पर नाना पटोले ने कहा कि BJP MP के बयान हमारे लिए चिंता का विषय नहीं है. लेकिन, आजकल बाबा रामदेव और कई अन्य लोग भी उनके खिलाफ ही बयान देते हैं. यहां तक कि उनके अपने पक्ष के लोग भी उनके खिलाफ बोलते हैं, इसलिए कांग्रेस को कुछ कहने की जरूरत नहीं है.
नाना पटोले ने कहा कि जहां तक कंगना रनौत की बात है, अगर वह राहुल गांधी के बारे में बोलना चाहती हैं तो वह ऐसा करने के लिए आजाद हैं. लेकिन, उन्हें पहले यह देखना चाहिए कि जब भी वह कोई बयान देती हैं तो उन्हें किस तरह ट्रोल किया जाता है.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content