पाकिस्तान से आए सिख श्रद्धालुओं की मदद कर भारत ने दुनिया को दिया सम्मान का संदेश, तीर्थयात्रियों ने जताया आभार

New Delhi, 14 नवंबर . Pakistan से आए सिख श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाकर India Government ने यह दिखाया कि सिख समुदाय के प्रति सम्मान केवल बातों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे ठोस कदमों के जरिए भी सामने लाया जाता है.

एक र‍िपोर्ट में बताया गया कि‍ Prime Minister Narendra Modi की Government की ओर से Pakistan से आए सिख श्रद्धालुओं को उनकी धार्मिक यात्रा पूरी करने और सुरक्षित घर लौटने में मदद देने का फैसला दुनिया भर के सिखों को जोड़ने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्तों को India की ओर से दिए गए सम्मान को भी दर्शाता है.

‘खालसा वॉक्स’ की रिपोर्ट में कहा गया, “विदेशों में रहने वाले कुछ सिख नेता और संगठन, जो अक्सर Prime Minister मोदी और उनकी Government की आलोचना करते हैं, उन्हें इस उदाहरण को ध्यान से देखना चाहिए कि India Government सिख समुदाय के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता कैसे दिखाती है. यह सम्मान केवल India में रहने वाले सिखों तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाले सिखों, यहां तक कि Pakistan में रहने वाले सिखों तक भी पहुंचता है.”

रिपोर्ट में आगे कहा गया, “Prime Minister से लेकर केंद्र Government के मंत्रियों तक, बार-बार यह संदेश दिया गया है कि सिख धर्म, उनके धार्मिक अधिकारों और सिख गुरुओं से जुड़ी विरासत का सम्मान करना India की प्राथमिकताओं में शामिल है. Pakistan से आए सिख श्रद्धालुओं के प्रति India Government की ओर से दिखाई गई संवेदनशीलता इसी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है.”

Pakistanी सिख श्रद्धालु India के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करना चाहते थे और यहां अपने रिश्तेदारों व परिचितों से भी मिलना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने अटारी बॉर्डर के रास्ते India आने की अनुमति मांगी थी, क्योंकि यह रास्ता उनके लिए छोटा और कम खर्चीला था.

लेकिन Pakistan Government ने उन्हें इस रास्ते से आने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद श्रद्धालुओं को कई देशों के रास्ते लंबी और महंगी यात्रा का विकल्प तलाशना पड़ा. उन्होंने इस यात्रा के लिए लाखों रुपए के टिकट भी बुक करा लिए थे.

रिपोर्ट के अनुसार, उनकी तय यात्रा से कुछ मिनट पहले ही Pakistan Government ने उन्हें जाने से रोक दिया. इससे श्रद्धालु बेहद निराश हो गए और इस मुद्दे पर India और Pakistan, दोनों देशों में चर्चा और विवाद शुरू हो गया. बाद में उन्हें India आने की अनुमति तो मिल गई, लेकिन अटारी बॉर्डर का रास्ता उनके लिए बंद ही रहा.

रिपोर्ट में कहा गया, “दूसरी ओर, जब उनके वापस लौटने का समय आया, तब India Government ने मानवीय पहल करते हुए सामान्य सीमा व्यवस्थाओं से आगे बढ़कर वाघा बॉर्डर खोल दिया, ताकि श्रद्धालु आसानी से Pakistan लौट सकें. इस कदम ने दुनिया भर के सिख समुदाय के सामने एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया.”

सबसे खास बात यह रही कि Pakistanी सिख श्रद्धालुओं ने खुलकर India Government का आभार जताया. उनका कहना था कि जिस तरह की मदद और व्यवस्था की उम्मीद उन्हें अपनी Government से थी, वह उन्हें India Government से मिली. उन्होंने इस सहयोग के लिए Prime Minister मोदी की Government का दिल से धन्यवाद किया.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना केवल एक धार्मिक यात्रा का मामला नहीं थी, बल्कि यह दिखाती है कि सिख समुदाय की आस्था, अधिकारों और उनकी विरासत के प्रति सम्मान को व्यवहारिक रूप में कैसे निभाया जा सकता है.

–

एवाई/एबीएम