
इस्लामाबाद, 9 नवंबर . Pakistan के सिंध प्रांत में घर के बाहर चाय पी रहे एक Policeकर्मी और उनकी पत्नी पर बाइक सवार हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. इस हमले में Police इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं. स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक ही परिवार के Policeकर्मी की हत्या की यह दूसरी घटना है.
Pakistan के अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्पेक्टर जावेद अब्रो अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर बैठकर चाय पी रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो हथियारबंद हमलावर वहां पहुंचे और दंपति पर गोलियां बरसाने के बाद मौके से फरार हो गए.
हमले में जावेद अब्रो को कई गोलियां लगीं. उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. उनकी पत्नी भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुईं. हालांकि, बाद में उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई.
घटना के बाद Police की टीमें मौके पर पहुंचीं और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने शुरू किए. शुरुआती जांच के अनुसार, मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध सवार थे. इनमें से एक नीचे उतरा और दंपति पर पांच से छह गोलियां चलाईं.
कराची के अतिरिक्त Police महानिरीक्षक (एआईजी) आजाद खान ने कहा कि जावेद अब्रो ने उन्हें कभी जान से मारने की धमकी मिलने की जानकारी नहीं दी थी. हालांकि, Police सूत्रों ने बताया कि इंस्पेक्टर को कथित तौर पर पिछले कुछ समय से धमकियां मिल रही थीं.
इससे पहले पिछले साल अगस्त में जावेद अब्रो के भाई मोहम्मद खान अब्रो की भी उनके घर के बाहर हत्या कर दी गई थी. वह अदालत से लौट रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया था.
यह घटना Pakistan में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों में बढ़ोतरी के बीच हुई है. खासकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में Policeकर्मियों पर हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं.
पिछले सितंबर में Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले के वजीराबाद बाजार इलाके में अज्ञात हमलावरों ने ट्रैफिक Police की मोबाइल वैन पर हमला कर दिया था. इस घटना में तीन Policeकर्मियों की मौत हो गई थी.
एक वरिष्ठ Police अधिकारी के अनुसार, जिला Police अधिकारी अब्दुल समद खान ने बताया था कि हथियारबंद लोगों के हमले में तीनों ट्रैफिक Policeकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. हमलावर Police वाहन भी अपने साथ ले गए थे, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया. हमले में दो राहगीर भी घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
–
डीएससी
Skip to content