
इस्लामाबाद, 3 नवंबर . Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहम्मंद जिले में Tuesday को अज्ञात हमलावरों ने पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे Policeकर्मियों पर गोलीबारी कर दी. इस हमले में दो Policeकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया.
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मुख्यालय के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ Police लियाकत अली ने बताया कि हमला मोहम्मंद के पिंडियाली तहसील में हाशिम कोर Police चेकपोस्ट के पास हुआ. Pakistanी अखबार डॉन ने यह जानकारी दी.
Pakistan और अफगानिस्तान दुनिया के केवल दो ऐसे देश हैं, जहां जंगली पोलियो वायरस अभी भी स्थानिक रूप से मौजूद है. Pakistan में पोलियो टीकाकरण अभियान से जुड़े कर्मचारियों को अक्सर हमलों का सामना करना पड़ता है. खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में ऐसे हमले लगातार सामने आते रहे हैं.
इससे पहले Monday को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी के बाद चार पोलियो कर्मचारियों का अपहरण कर लिया था. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर चारों कर्मचारियों को अगवा कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए. Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
एक अन्य घटना में खैबर पख्तूनख्वा के लोअर साउथ वजीरिस्तान जिले के आजम वरसक इलाके में बंदूकधारियों ने दो पोलियो कर्मचारियों का अपहरण कर लिया था. बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (टीटीपी) से जुड़े बंदूकधारियों पर पोलियो टीकाकरण टीम के दो सदस्यों के अपहरण का आरोप है.
पोलियो टीकाकरण टीम पर हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब Pakistan में पोलियो के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर फॉर पोलियो इरेडिकेशन (एनईओसी) ने Sunday को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले में वर्ष 2026 का आठवां पोलियो मामला सामने आने की पुष्टि की. पोलियो कार्यक्रम के एक अधिकारी के अनुसार, संक्रमित बच्ची की उम्र 13 महीने है और वह खैबर पख्तूनख्वा के बारा तहसील की रहने वाली है. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह खैबर जिले का दूसरा और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का छठा मामला है.
इससे पहले 22 सितंबर को बलूचिस्तान प्रांत के नोश्की जिले में पोलियो कर्मचारियों की सुरक्षा में तैनात दो Policeकर्मियों की हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. नोश्की सिटी थाने के एसएचओ मुनव्वर जमान ने बताया था कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान बच्चों को टीके लगा रही महिला स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा में तैनात Policeकर्मियों पर गोलीबारी की थी. इस हमले में पोलियो टीम और उसके सदस्य सुरक्षित रहे थे. हालांकि, हमलावर Policeकर्मियों के सरकारी हथियार लेकर मौके से फरार हो गए थे.
–
डीएससी
Skip to content