
New Delhi, 14 नवंबर . मस्कट में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में India की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने Pakistan को एक विकेट से हराकर मेंस अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता. Prime Minister Narendra Modi ने India के इन युवा क्रिकेटर्स पर गर्व जताते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार दिन. आज के बेहतरीन प्रदर्शन और पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने के लिए हमारे युवा क्रिकेटर्स पर बहुत गर्व है. उनकी यह सफलता कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी. टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “एशिया चैंपियन, भारत. अंडर-19 टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई.”
Pakistan ने India के सामने 338 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा था. कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (80) और आर्यवीर सहवाग (58) की अर्धशतकीय पारियों और उसके बाद मनल चौहान (47) तथा मोहित उलवा (49 नाबाद) के अहम योगदान की बदौलत India ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एक रोमांचक जीत हासिल की.
पूर्व भारतीय ओपनर और आर्यवीर के पिता वीरेंद्र सहवाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए युवा टीम के जज्बे की तारीफ करते हुए लिखा, “क्या मैच था! क्या शानदार अंत! 338 रनों का पीछा करते हुए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में Pakistan को हराना, सच में बहुत बड़े जज्बे की बात है. लक्ष्य के 80 रन, आर्यवीर के 58 रन और फिर जब हमें एक चमत्कार की जरूरत थी, तब मनल चौहान और मोहित उल्वा का शानदार प्रदर्शन! क्या अविश्वसनीय जीत है. इन युवा चैंपियंस पर गर्व है.”
वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी ‘एक्स’ पर टीम की तारीफ करते हुए विशेष रूप से आर्यवीर का जिक्र किया, जिन्हें टूर्नामेंट में सर्वाधिक 361 रन बनाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया.
गांगुली ने लिखा, “बहुत बढ़िया India अंडर-19… शानदार प्रदर्शन… युवा सहवाग… उनका टूर्नामेंट क्या कमाल का रहा है… और टीम के बाकी सभी खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल दिखाया… वीरू (वीरेंद्र सहवाग) को जरूर बहुत गर्व हो रहा होगा.”
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने ‘एक्स’ पर लिखा, “Pakistan के खिलाफ हमारी अंडर-19 टीम की क्या शानदार जीत है. उन्होंने अपना असली लड़ाकू जज्बा दिखाया. यह देखकर बहुत अच्छा लगा.”
वीवीएस लक्ष्मण ने ‘एक्स’ पर लिखा, “लड़कों, आपको बहुत-बहुत बधाई. दबाव के बीच आपने जिस तरह का धैर्य, साहस और संयम दिखाया, वह शानदार था. जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आपने बेहतरीन जज्बा, विश्वास और दृढ़ संकल्प दिखाया. जिस तरह से आपने India का प्रतिनिधित्व किया, उस पर मुझे गर्व है. सीखते रहें और अपने प्रदर्शन का स्तर और ऊंचा उठाते रहें. बहुत बढ़िया टीम.”
–
आरएसजी/एबीएम
Skip to content