पाकिस्तान किसी आतंकवादी को भारत भेजेगा, यह सोचना महज काल्पनिक : मनीष तिवारी

New Delhi, 23 अगस्त . कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने Sunday को कहा कि यह सोचना कि Pakistan किसी आतंकवादी को मुकदमे के लिए India भेजेगा, एक ‘काल्पनिक बात’ है. उन्होंने कहा कि 26/11 हमले के बाद, जब Pakistan ने खुद माना था कि उसके लोग इस आतंकी हमले में शामिल थे, तब भी उसने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी.

दरअसल, India राजनयिक चैनलों के जरिए पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और Pakistan में मौजूद आतंकवादी हाफिज सईद को समन भेजने की तैयारी कर रहा है.

इस पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने Sunday को समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “असल बात यह है कि पहलगाम आतंकी हमला हुआ था, जिसमें लोगों की पहचान धर्म के आधार पर की गई और उनके परिवारों के सामने उनकी हत्या कर दी गई. इसके बाद 7 से 10 मई तक India ने जवाबी कार्रवाई की थी और Pakistan में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. इसका मुख्य मकसद वहां मौजूद आतंकवाद के नेटवर्क और आतंकी संगठनों को खत्म करना था.”

उन्होंने कहा कि आतंकी हमलों का जवाब यही है कि ‘ईंट का जवाब पत्थरों से दिया जाए.’ बाकी कानूनी प्रक्रिया चलती रहेगी.

मनीष तिवारी ने आगे कहा, ” Pakistan के यह मानने के बाद कि 26/11 के आतंकी हमले में उसके लोग शामिल थे, Pakistan में जो कार्रवाई शुरू हुई थी, वह किसी नतीजे तक नहीं पहुंची. इसलिए, यह उम्मीद करना कि Pakistan किसी आतंकवादी को India भेजेगा, या उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा, महज एक काल्पनिक बात है. बुनियादी बात है कि आतंकवाद से निपटने का एक ही तरीका है. जितने भी शक्तिशाली मुल्क हैं, वही रास्ता अख्तियार करते हैं.”

बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों को गोलियां मारी गई थीं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिसंबर 2025 में पहली चार्जशीट दायर की थी.

डीसीएच/