पाकिस्तान अपनी नाकामियों का ठीकरा अफगानिस्तान पर फोड़ रहा, ये ठीक नहीं: तालिबान

काबुल, 12 अक्टूबर . तालिबान ने Pakistan पर बातचीत का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है. प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने Monday को कहा कि Pakistan की Government समाधान निकालने की बजाय प्रोपेगैंडा में जुटी है.मुजाहिद ने इस्लामाबाद के रवैये को “विफल नीति” करार देते हुए कहा कि Pakistan के वरिष्ठ प्रशासक वार्ता प्रक्रिया को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं.

मुजाहिद ने कहा कि अपनी नाकामियों का दोष अफगानिस्तान पर मढ़ना किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता जबकि इस्लामाबाद के सामने मौजूद Political, सुरक्षा, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियां “गंभीर चिंता का विषय” हैं.

मुजाहिद ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर भी बयान साझा किया. जिसमें लिखा गया, “Pakistanी अधिकारियों द्वारा अपनी नाकामियों के लिए अफगानिस्तान को दोष देना किसी भी परेशानी से निजात नहीं दिला सकता है. Pakistan के सामने मौजूद Political, सुरक्षा, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियां गंभीर चिंता का विषय हैं और इनका पूरे क्षेत्र पर नकारात्मक असर पड़ता है.”

उन्होंने आगे कहा, “Pakistanी प्रशासकों के बेबुनियाद आरोप, बातचीत की प्रक्रियाओं को बाधित करने की कोशिशें और समाधान खोजने के बजाय प्रचार-प्रसार पर वरिष्ठ अधिकारियों का अत्यधिक ध्यान एक विफल नीति को दर्शाता है.”

जबीहुल्लाह मुजाहिद ने Pakistan से आग्रह किया कि वह अपनी घरेलू चुनौतियों से निपटने के लिए रचनात्मक कदम उठाए. साथ ही अपने राजनेताओं और लोगों के विचारों और अधिकारों का सम्मान करे.

तालिबान प्रवक्ता का यह बयान Pakistanी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान की टिप्पणी का जवाब है. इस्लामाबाद की ओर से दोहराया गया कि तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (टीटीपी) और अन्य सशस्त्र समूहों के अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाने हैं; यह जानकारी अफगानिस्तान के ‘अमू टीवी’ ने दी.

9 अक्टूबर को एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान खान ने कहा था कि टीटीपी, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और अन्य समूहों को अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाने मिल गए हैं. प्रसारक अमू टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि Pakistan ने तालिबान अधिकारियों के साथ आतंकवादियों के ठिकानों के बारे में जानकारी साझा की है और उनसे आग्रह किया है कि वे अफगानिस्तान स्थित चरमपंथी समूहों को Pakistan में हमले करने से रोकें.

Pakistan ने बार-बार तालिबान पर सशस्त्र समूहों, विशेष रूप से टीटीपी को अफगान धरती से आतंक फैलाने देने और उन्हें रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया है. हालांकि तालिबान ने इसे सिरे से खारिज किया.

हाल के महीनों में Pakistan और अफगानिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं, जिसमें बार-बार गोलीबारी और नागरिकों के हताहत होने को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं.

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने कहा कि 1 अक्टूबर को अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद में Pakistanी हवाई हमलों में 10 लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए थे.

यूएनएएमए अकसर कहता रहा है कि सीमा-पार शत्रुता का शिकार आम लोग हो रहे हैं.

–

केआर/