
माउंट माउंगानुई, 15 नवंबर . India के खिलाफ बे ओवल में खेले जा रहे सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने कहा, “मुझे टॉस जीतने की उम्मीद नहीं थी. हम गेंदबाजी करेंगे. पिच अभी भी ठीक लग रही है. बाद में कुछ बारिश होने की उम्मीद है, शायद थोड़ी ओस भी पड़ेगी. मैट हेनरी और काइल टेस्ट की तैयारी के लिए टीम से बाहर हैं. डफी और टिकनर वापस आ गए हैं. आपको प्लेयर्स को थोड़ा रोटेट करना होगा. इससे लड़कों को मौके मिलते हैं, जो अच्छा है. यह वर्ल्ड कप का साल भी है, इसलिए हम अपने गेंदबाजी स्टॉक्स की गहराई बढ़ा रहे हैं. लड़कों ने आकर अच्छा प्रदर्शन किया है.”
India के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम भी पहले बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे थे. हमने देखा कि जब वे बैटिंग कर रहे थे तो बॉल काफी सीधी रह रही थी और ज्यादा सीम नहीं कर रही थी. यह एक अच्छा साइन है और इससे हमें पहले बैटिंग करने का कॉन्फिडेंस भी मिलता है. यश ठाकुर डेब्यू कर रहे हैं. वह अपने मौका का इंतजार कर रहे थे. सिराज भी सभी फॉर्मेट में खेलने का मौका चाहता था. वह कुछ समय से टीम के साथ है और काफी अनुभवी है. वह सालों से खेल रहा है, इसलिए वह जानता है कि चीजों को कैसे करना है. हम भी उसके लिए बहुत उत्साहित हैं.”
पिछले 4 मैचों में India ने 2 और न्यूजीलैंड ने 1 मैच जीता है. एक मैच का परिणाम नहीं निकला है. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम करना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड की कोशिश सीरीज 2-2 से बराबर करने की होगी.
India की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर.
–
पीएके
Skip to content