‘पहले माफी मांगो, फिर आओ तेलंगाना’ भाजपा के शीर्ष नेताओं के दौरे पर बोले पोन्नम प्रभाकर

हैदराबाद, 23 नवंबर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 नवंबर को तेलंगाना के करीमनगर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा और जनसभा में शामिल होंगे जबकि 24 और 25 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा के भी राज्य में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इन लगातार दौरों को लेकर तेलंगाना की सियासत गरमा गई है. सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र Government को पहले तेलंगाना की जनता से माफी मांगनी चाहिए, उसके बाद ही राज्य में आकर लोकतंत्र की बात करनी चाहिए.

हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र Government की कड़ी आलोचना की. उन्होंने मांग की कि Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले तेलंगाना के गठन को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के लिए राज्य की जनता से माफी मांगें. उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का तेलंगाना में स्वागत है, लेकिन उन्हें आने से पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि पिछले बारह वर्षों में केंद्र Government ने तेलंगाना को क्या दिया है.

पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि आज तेलंगाना की जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है. हाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ से किसानों और आम लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन केंद्र Government ने अब तक इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र ने अब तक केंद्रीय टीम क्यों नहीं भेजी और प्रभावित लोगों की मदद के लिए धन क्यों जारी नहीं किया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इन सवालों का जवाब देना होगा.

मंत्री ने भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नारा पहले से ही ‘संविधान बचाओ’ रहा है. आज भाजपा भी उसी नारे पर यात्रा निकाल रही है, यह खुशी की बात है. इससे यह साबित होता है कि भाजपा भी मान रही है कि देश में आज संविधान के अनुसार शासन नहीं चल रहा है और लोकतंत्र कमजोर हो रहा है. विपक्ष जो बात लंबे समय से कह रहा था, आज भाजपा भी वही गीत गा रही है.

पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने इतने दिनों तक केवल ‘मन की बात’ सुनाई है, अब उन्हें ‘जन की बात’ भी सुननी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस को भाजपा नेताओं के तेलंगाना आने पर कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि तेलंगाना भी India का ही एक राज्य है और लोकतंत्र में हर किसी को आने का अधिकार है. आपत्ति इस बात पर है कि भाजपा तेलंगाना के साथ न्याय नहीं कर रही है, उसे उसका हक नहीं दे रही है और उसकी देखभाल नहीं कर रही है.

इसी मुद्दे पर कांग्रेस सांसद चामला किरण कुमार रेड्डी ने भी भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “अगर भाजपा 2029 में तेलंगाना में सत्ता में आने का सपना देख रही है, तो उसके नेताओं को सबसे पहले राज्य की लंबित मांगों को पूरा करना होगा. इनमें रीजनल रिंग रोड, मूसी नदी का पुनरुद्धार और मेट्रो फेज 3 जैसी मांगें शामिल हैं. नितिन नवीन को अपने राज्य के नेताओं को निर्देश देना चाहिए, जो अब तक बस ‘एक्स्ट्रा खिलाड़ियों’ की तरह बर्ताव कर रहे हैं.”

–

पीआईएम/पीएम