
Lucknow, 9 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है. इस अभियान को लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा के नेताओं में खासा उत्साह है.
Lucknow में उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने इस अभियान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “Prime Minister Narendra Modi का 25 वर्ष का जो कार्यकाल है, सत्ता में रहकर सेवा का सर्वोच्च भाव रखते हुए पहले Chief Minister के रूप में उन्होंने Gujarat का विकास किया और बाद में Prime Minister के रूप में जिस प्रकार से देश का विकास किया, वह पूरे विश्व के अंदर मॉडल बन गया है. 17 सितंबर को उनका जन्मदिन है और जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का काम Government भी करेगी, पार्टी भी करेगी, देश भी करेगा और प्रदेश भी करेगा.”
केशव मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी का 25 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और विकास का प्रतीक है. Gujarat के Chief Minister के तौर पर उन्होंने जो विकास की नींव रखी, आज Prime Minister के तौर पर वह पूरे देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं.
वहीं, उत्तर प्रदेश Government के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल की सराहना की. उन्होंने कहा, “हम सबके नेता Prime Minister Narendra Modi ने पूरे सेवा भाव के साथ जन सेवा का काम किया है. Gujarat के Chief Minister के रूप में शुरुआत करते हुए आज हमारे देश के Prime Minister के रूप में एक सफल किरदार उन्होंने निभाया है और 2014 से लेकर अब तक देश की तस्वीर और तकदीर को संवारने का काम Prime Minister मोदी ने किया है.”
दानिश आजाद ने कहा, “चाहे India देश के अंदर या वैश्विक पटल पर India देश की क्षमताओं को बढ़ाने की बात हो, Prime Minister मोदी ने हर रोल को अच्छे से निभाया है. ऐसे एक नेता की ही हमारे देश को जरूरत थी और उनके जो प्रशासनिक सेवा का 25 सालों का कार्यकाल रहा है. इस लंबे और सफल कार्यकाल के लिए हम तमाम कार्यकर्ता और देशवासी उन्हें बधाई देते हैं.”
उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम मोदी इसी तरह जन सेवा के भाव को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और विकसित India के संकल्प को पूरा करते हुए देश को समृद्धि और खुशहाली की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. बता दें कि भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ एक महीने तक चलेगा, जिसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और गरीबों की सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content