
कोलकाता, 13 सितंबर . व्यवसायी पर हमले के आरोप में फरार पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज में बिशपुर पंचायत के उप प्रमुख और तृणमूल कांग्रेस नेता शाहिदुल शेख को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है.
Police के अनुसार, शाहिदुल शेख पर एक स्थानीय व्यापारी पर हमला करने और उसकी दुकान में आग लगाने की घटना में शामिल होने का आरोप था. Police ने बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहे शेख को आखिरकार Saturday रात चेन्नई में गिरफ्तार कर लिया गया.
बसीरहाट जिले के एक सीनियर Police अधिकारी के अनुसार, तृणमूल नेता को Sunday शाम हसनाबाद लाया जाएगा. Police Monday को उसे बसीरहाट सब-डिविजन कोर्ट में पेश करेगी. वे संभवतः कोर्ट से आरोपी की कस्टडी की मांग करेंगे.
Police के अनुसार, 18 मई को तृणमूल नेता शेख और उनकी टीम पर हिंगलगंज के बैलाणी बाजार के व्यापारी निताई दास के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था. आरोप है कि उसी रात निताई की दुकान जला दी गई थी. इसके चलते दास को कई लाख रुपए का नुकसान हुआ. घटना की जांच के बाद हसनाबाद Police स्टेशन ने शेख की तलाश शुरू कर दी थी. इससे पहले कई और आरोपों में Police स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है जिसमें पंचायत के पैसे का गबन, आवास योजना के तहत घर दिलाने के नाम पर पैसे वसूलना, बमबारी और धमकी देना शामिल है.
ताजा मामला दर्ज होने के बाद से ही Police उसकी तलाश कर रही थी. एक सूत्र से जानकारी मिलने के बाद हसनाबाद Police स्टेशन के अधिकारी चेन्नई गए. उन्होंने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन में शेख को गिरफ्तार किया.
Police अधिकारी ने कहा, “फोन की टावर लोकेशन को ट्रैक किया गया. आखिरकार Police को पता चला कि वह चेन्नई में छिपा हुआ है. इसके बाद हसनाबाद Police स्टेशन की एक टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए चेन्नई रवाना हुई. उसे Saturday रात गिरफ्तार किया गया. आरोपी तो Sunday को चेन्नई की अदालत में पेश किया जाएगा, ताकि उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी जा सके. इसके बाद उसे हसनाबाद Police स्टेशन लाया जाएगा. Police घटना में उसकी भूमिका की जांच कर रही है. घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.”
–
एसडी/
Skip to content