
कोलकाता, 19 नवंबर . चक्रवात ‘अकवान’ के असर से Thursday सुबह से ही कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने Friday को इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है.
मौसम विभाग के अनुसार, यह शक्तिशाली चक्रवाती तूफान पहले आंध्र प्रदेश के तट से टकराने वाला था, लेकिन बाद में इसने अपना रास्ता बदल लिया और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ गया. अब इसके Friday दोपहर को Odisha के पुरी और आंध्र प्रदेश के नरसापुर के बीच तट से टकराने की संभावना है, जिसका असर दक्षिण बंगाल के कई जिलों पर पड़ सकता है.
Thursday सुबह मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, यह चक्रवात पुरी से 590 किमी और गोपालपुर से 530 किमी दक्षिण में स्थित है. यह आंध्र प्रदेश के नरसापुर से पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा में 440 किमी दूर है.
ताजा जानकारी के मुताबिक, ‘अकवान’ 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है. लैंडफॉल वाले इलाके के आसपास हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है, जो झोंकों के साथ 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर और झारग्राम जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, चक्रवात के असर से कोलकाता, हावड़ा और हुगली में भी अच्छी-खासी बारिश हो सकती है. आंतरिक जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे और तटीय इलाकों में 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने का भी अनुमान है.
Thursday सुबह कोलकाता और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे. हालांकि शहर के लिए भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन Saturday तक रुक-रुक कर बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
आईएमडी ने Friday को पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है, जो चक्रवात के तट से टकराने के समय के आसपास हो सकती है. इसके अलावा, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुरा जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है. तटीय जिलों में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है, जबकि Saturday तक दक्षिण बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान आने की संभावना है.
–
डीसीएच/
Skip to content