पश्चिम बंगाल: बैंक लॉकर से 1.5 करोड़ के गहने गायब, महिला ने दर्ज कराई शिकायत

सॉल्ट लेक, 25 सितंबर . कोलकाता के सॉल्ट लेक में एक ज्वाइंट बैंक लॉकर से करीब 1.5 करोड़ रुपए के सोने के गहने गायब होने का मामला सामने आया है. शिकायतकर्ता ममता सिंघी ने इस संबंध में बिधाननगर ईस्ट Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. Police इस पुरे मामले की जांच कर रही है.

ममता सिंघी ने बताया कि लॉकर उनके और उनकी बहू के नाम पर था. उन्होंने आखिरी बार 18 दिसंबर को लॉकर खोला था और उस समय उनके सभी गहने उसमें मौजूद थे. इसके बाद, 24 अगस्त को उनकी बहू लॉकर खोलने बैंक गई थी. लॉकर खुलने के बाद उसमें दोनों ज्वेलरी बॉक्स समेत कोई भी सामान नहीं मिला. बहू ने तुरंत फोन कर उन्हें इसकी जानकारी दी. इसके बाद ममता सिंघी बैंक पहुंचीं और उन्होंने भी लॉकर को खाली पाया. बैंक के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने भी लॉकर खाली होने की स्थिति देखी.

उन्होंने बताया कि लॉकर में कई वर्षों से इकट्ठा की गई उनकी ज्वेलरी रखी थी, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार के सदस्य भी बैंक पहुंचे और Police को सूचना दी गई. इसके बाद First Information Report दर्ज कराई गई. शिकायतकर्ता ने बैंक प्रबंधन के रवैये पर भी नाराजगी जताई. उनका कहना है कि परिवार के लोग करीब पांच घंटे तक बैंक में बैठे रहे, लेकिन बैंक की तरफ से उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिली.

ममता सिंघी ने कहा कि परिवार ने बैंक से cctv फुटेज दिखाने की मांग की थी. लेकिन, बैंक की ओर से बताया गया कि cctv फुटेज सीधे Police को दिया जाएगा और उन्हें नहीं दिखाया जा सकता. शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि लॉकर तक पहुंच बैंक के माध्यम से ही संभव हुई होगी. उन्होंने कहा कि लॉकर की चाबी उनके पास है और उन्हें शक है कि डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल किया गया हो सकता है.

घटना के बाद Police की कार्रवाई को लेकर ममता सिंघी ने कहा कि Police मामले में काम कर रही है. Police बैंक में भी जा रही है और वहां पूछताछ कर रही है. बैंक की तरफ से अभी तक कोई विशेष मदद नहीं मिली है. घटना के बाद बैंक के हेड ऑफिस से आए कुछ अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली थी. इसके अलावा बैंक की ओर से अब तक कोई अन्य कार्रवाई उनके संज्ञान में नहीं आई है.

ममता सिंघी ने घटना के बाद बैंक लॉकर की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि लोग घर में गहने सुरक्षित नहीं रख पाने के कारण बैंक लॉकर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस घटना के बाद उनका बैंक की सुरक्षा व्यवस्था से भरोसा उठ गया है. उन्होंने आगे कहा कि अगर उनके गहने वापस भी मिल जाते हैं, तब भी वह भविष्य में बैंक लॉकर में ज्वेलरी नहीं रखेंगी.

–