
कोलकाता, 16 नवंबर . पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में Sunday को Police ने एनकाउंटर में शातिर अपराधी रतन शेख को ढेर कर दिया था. अब रतन शेख के बड़े भाई सलाम शेख ने इस एनकाउंटर को सही ठहराया है.
दरअसल, Sunday दोपहर को एक मुठभेड़ में रतन शेख की मौत हो गई थी. रतन के भाई सलाम ने मीडिया से कहा, “मेरा छोटा भाई होने के बावजूद, हमारे परिवार में से कोई भी उसकी आपराधिक गतिविधियों की आदत को कभी स्वीकार नहीं कर सका. वह जीवन भर किसी न किसी तरह की गड़बड़ी में लगा रहा. पिछले कुछ सालों से उसका हममें से किसी के साथ कोई संपर्क नहीं था. हालांकि हमें पूरे साल उसके कई तरह के आपराधिक कामों में शामिल होने की जानकारी मिलती रही. आखिरकार उसने Policeकर्मियों पर गोली चलाई, जिसके बाद Police ने भी जवाबी कार्रवाई की. इसलिए, उसे सही सजा मिली है.”
सलाम ने कहा कि वह अपने मृत भाई का शव नहीं लेंगे और न ही शव को अपने पैतृक गांव ले जाएंगे. उन्होंने कहा, “गांववाले भी नहीं चाहते कि मेरे भाई का शव गांव वापस आए.”
बता दें कि 13 नवंबर स्थानीय Police ने बोलपुर-शांतिनिकेतन के ‘लाइक बाजार’ इलाके में रतन शेख को पकड़ने की कोशिश की थी. तब रतन Policeकर्मियों पर गोली चलाकर भाग गया था, जिसमें बिस्वजीत दास नामक constable गंभीर रूप से घायल हो गया था. constable का कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Sunday को Police फिर से रतन शेख को पकड़ने गई, जो बीरभूम जिले के नानूर थाना क्षेत्र के चारकोल गांव में एक ईंट भट्ठे पर छिपा हुआ था. उसने Police पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में Police की ओर से की गई फायरिंग में वह मारा गया.
Police रिकॉर्ड बताते हैं कि नानूर के सतना गांव का रहने वाला रतन शेख एक आदतन अपराधी था. उस पर 35 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें अवैध हथियार रखने से लेकर नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अपराध शामिल थे. उसे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका था लेकिन 13 नवंबर को हुई छापेमारी से पहले उसे जमानत मिल गई थी.
इस मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Sunday को कहा कि अगर कानून लागू करने वाली एजेंसियों पर हमला होता है, तो वे चुप नहीं बैठेंगी.
उन्होंने कहा, “बंगाल में दुष्कर्मियों और हत्यारों के लिए कोई जगह नहीं है. अगर आप Police पर गोली चलाएंगे, तो वे जो चाहें कर सकते हैं. गुंडों, भाग जाओ बांग्लादेश! अगर तुम यहां रहे, तो मैं जो चाहूंगा, वो करूंगा.”
उन्होंने कहा कि Police को आमना-सामना होने पर मौके पर ही फैसला लेने की पूरी छूट दी गई है.
–
ओपी/पीएम
Skip to content