पश्चिम बंगाल: फंदे से लटका मिला पुलिस कमांडो का शव, आत्महत्या की आशंका

कोलकाता, 19 सितंबर . कोलकाता से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां Saturday को Police के एक कमांडो का शव Police ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) के टॉयलेट में फंदे से लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान 49 वर्ष के अधिकारी दीपक तमांग के रूप में हुई है.

शव को बरामद कर एसएसकेएम अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. Police ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. जांच करने वाले अधिकारी मामले की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

दरअसल, Saturday सुबह करीब 9:50 बजे पीटीएस को खबर मिली कि किसी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी मिलते ही Police के दूसरे जवान मौके पर पहुंचे और देखा कि कमांडो बैरक की चौथी मंजिल पर बना टॉयलेट अंदर से बंद था. उन्होंने दरवाजा तोड़ा और पाया कि कमांडो दीपक तमांग टॉयलेट की पाइपलाइन से तौलिया बांधकर फांसी पर लटके हुए थे.

उनके साथियों ने शव को नीचे उतारा और तुरंत एसएसकेएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की. पीटीएस सूत्रों के मुताबिक, तमांग उत्तरी बंगाल के कलिम्पोंग के रहने वाले थे.

जांच करने वालों ने बताया कि उनके मुंह से लार निकल रही थी और गर्दन पर फंदे का निशान था. अधिकारियों को आत्महत्या का शक है. उनके परिवार को सूचना दे दी गई है. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई First Information Report दर्ज नहीं की गई है, लेकिन Police ने अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है.

तमांग ने कई वर्षों तक कोलकाता Police में कमांडो के तौर पर काम किया था और फोर्स में उनकी अच्छी साख थी. उनके साथियों ने उनकी अचानक मौत पर हैरानी जताई. कोलकाता Police के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “कमांडो के परिवार को सूचना दे दी गई है. मामले की जांच चल रही है.”

डीके/डीकेपी