
कोलकाता, 31 अगस्त . आईएमडी की ओर से पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में अगले 24 घंटों में दक्षिण बंगाल के पांच जिलों भारी बारिश की आशंका जताई गई है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है, जिसकी वजह से Tuesday को दो और जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और मजबूत हो गया है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. इस सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है, जबकि एक सक्रिय मॉनसून ट्रफ अभी पंजाब, Haryana, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है. अगले कुछ दिनों तक राज्य भर में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है.
Monday को पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया और बांकुरा जिलों में भारी बारिश की आशंका है. Tuesday को पश्चिमी बर्दवान और बीरभूम जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं आंधी-तूफान का पूर्वानुमान है. इस दौरान कोलकाता में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. Wednesday से बारिश की तीव्रता कम होने की उम्मीद है, और उसके बाद दक्षिण बंगाल के लिए मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं है.
मौसम विभाग की ओर से समुद्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाओं की भी चेतावनी जारी की गई है. कुछ जगहों पर हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. मछुआरों को Monday तक पश्चिम बंगाल, Odisha और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है.
वहीं, उत्तर बंगाल में भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में Wednesday तक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में Thursday को भी बारिश का अलर्ट रहेगा. उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
–
एसडी/एएस
Skip to content