पश्चिम बंगाल : नकली नोट और हथियारों के साथ आम जनता उन्नयन पार्टी नेता गिरफ्तार

कोलकाता, 19 सितंबर . आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रदेश सचिव आशिक इकबाल को नकली नोटों के बंडल और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी Police ने Saturday को दी. उन्हें Friday देर रात मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा में नाका चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया.

आशिक इकबाल एक कार चला रहे थे, जिसकी तलाशी लेने पर नकली नोटों के बंडल और दो हथियार बरामद किए गए. वह विधायक हुमायूं कबीर की पार्टी एजेयूपी के प्रदेश सचिव हैं.

हरिहरपाड़ा थाने की Police ने नकली नोट और अवैध हथियार रखने के आरोप में आशिक इकबाल और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

हरिहरपाड़ा के केबलरामपुर निवासी आशिक ने इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में बहरामपुर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. Police ने उनके साथ शाहजादपुर निवासी बबलू शेख को भी गिरफ्तार किया.

Police के मुताबिक, हरिहरपाड़ा थाने की एक विशेष टीम Friday देर रात गरिनामा इलाके में नाका चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान Policeकर्मियों को एक गाड़ी देखकर शक हुआ. गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसके अंदर छिपाकर रखे गए 500 रुपए के 108 नकली नोट मिले. इनकी कुल कीमत 54 हजार रुपए थी.

गाड़ी से दो हथियार और चार राउंड गोलियां भी बरामद की गईं. इसके बाद Police ने आशिक और बबलू को गिरफ्तार कर लिया.

Saturday को Police ने दोनों आरोपियों को मुर्शिदाबाद जिला अदालत में पेश किया. Police ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि नकली नोट और हथियार कहां से आए थे, इन्हें कहां ले जाया जा रहा था और इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था.

शुरुआती जांच में Police को हथियार और नकली नोटों की तस्करी करने वाले किसी गिरोह से इनके संबंध होने का शक है.

रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शंखारव Government ने कहा, “मुद्दा यह नहीं है कि हुमायूं कबीर कौन हैं, नकली पैसा कौन लाया या बम किसने रखा. यह सुशासन स्थापित करने की लड़ाई है. यह रेजीनगर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लाने की लड़ाई है. लोग इसी पर ध्यान दे रहे हैं. भाजपा रेजीनगर में जीत चुकी है. अब केवल नतीजे आने की देर है.”

रेजीनगर विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है.

एएमटी/एबीएम