
नंदीग्राम, 6 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर Tuesday को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और अब तक कहीं से भी अशांति की कोई बड़ी खबर नहीं है.
नंदीग्राम के एसपी अंशुमान साहा ने कहा, “फिलहाल हमारे पास अशांति की कोई खास खबर नहीं है. कुछ जगहों से भीड़ जमा होने या अन्य तरह के इनपुट आ रहे थे, हमने तुरंत वहां पहुंचकर स्थिति संभाली है. लोगों की अभी कोई खास शिकायत नहीं है, हर जगह मतदाता बिना किसी रुकावट के वोट डाल रहे हैं. कई जगहों पर काफी लंबी कतारें हैं, फिलहाल मतदान बिना किसी बाधा के चल रहा है.”
नंदीग्राम उपचुनाव के दौरान नंदनायक बार प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 79 पर मतदाता वोट डालने पहुंचे. एक मतदाता ने से कहा, “वोटिंग अच्छी चल रही है और कोई परेशानी नहीं है.” एक अन्य मतदाता ने कहा, “गांव का विकास होना चाहिए. कोई गैरकानूनी गतिविधि नहीं होनी चाहिए. यहां विकास भी हो रहा है.”
एक वोटर ने कहा कि वे विकास के लिए वोट दे रहे हैं. उन्होंने कहा, “यहां से जीतने वाले उम्मीदवारों से यही अपेक्षा रहेगी कि यहां कुछ नया काम हो और नंदीग्राम विधानसभा का विकास हो.”
वहीं, भाजपा के राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य ने कहा, “इस बार हम नंदीग्राम पिछले मार्जिन से पांच गुना बड़े मार्जिन से जीत रहे हैं. अल्पसंख्यक बहुल सीट रेजीनगर, जहां कहा जाता है कि अल्पसंख्यक भाजपा का समर्थन नहीं करते, आप इस बार परिणाम देखेंगे. वहां भी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे.”
बता दें कि आज नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों सीटों पर मतदान हो रहा है. नंदीग्राम में Tuesday सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं.
–
पीएम
Skip to content