
New Delhi, 18 अक्टूबर . भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ और Madhya Pradesh के ग्वालियर में ट्रक की चपेट में आने से श्रद्धालुओं की मौत की घटनाओं पर गहरा दुख जताया है.
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने से बात करते हुए कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ को बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना बताया. उन्होंने कहा कि इस हादसे में 19 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए. पश्चिम बंगाल Government ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है. Prime Minister ने भी दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने की बात कही है.
उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने घटना के बाद अपनी सभी बैठकें रद्द कर दीं. वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया और आर्थिक सहायता की घोषणा की. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया जाना चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान हजारों की संख्या में पंडाल लगाए जाते हैं और आमतौर पर ऐसी बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता. भारी बारिश इस दुखद घटना की एक वजह रही. उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिए जाने की बात भी कही.
वहीं, Madhya Pradesh के ग्वालियर में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से श्रद्धालुओं की मौत पर भी शाहनवाज हुसैन ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस हादसे में 12 से 13 श्रद्धालुओं की मौत होने की खबर बेहद दुखद है. Chief Minister मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत मिलने के मामले में हुसैन ने आरोप लगाया कि कुछ लोग त्योहारों के दौरान जानबूझकर आम जनता को परेशान करते हैं. उन्होंने कहा कि नवरात्रि से दिवाली और छठ तक देशभर में लोग खरीदारी करते हैं, दुर्गा पूजा में शामिल होते हैं, रामलीला देखते हैं और गरबा-डांडिया खेलते हैं.
हुसैन ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए व्यवस्था बाधित करते हैं. उन्होंने यह भी कहा किया कि कार्रवाई होने पर ऐसे लोग जमानत की शर्तों का पालन करने का भरोसा देते हैं, लेकिन बाद में उन्हें तोड़ देते हैं.
–
एएस
Skip to content