
कोलकाता, 28 सितंबर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Monday को कोलकाता में युवा संवाद सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि देशभर में पश्चिम बंगाल एक ऐसा प्रदेश है, जहां कई चीजें एक साथ देखने को मिलती हैं. यहां के लोगों के डीएनए में खेल, कला, साहित्य और संस्कृति है. देश में पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसके पास ये सभी चीजें सामूहिक रूप से मौजूद हैं.
नितिन नवीन ने कहा कि आज भी social media पर वही रील चलती है, जो वास्तविक होती है. फैब्रिकेटेड रील ज्यादा समय तक लोगों के बीच लोकप्रिय नहीं रहती यानी आज का युवा भी वास्तविक चीजों पर भरोसा करता है, बनावटी चीजों पर नहीं. आज की पीढ़ी मौलिकता के ज्यादा करीब है.
उन्होंने कहा कि आज का युवा बहुत जल्दी चीजों से खुश हो जाता है और बहुत जल्दी निराश भी हो जाता है. Prime Minister Narendra Modi की ‘परीक्षा पे चर्चा’ का एकमात्र मकसद अपने युवा साथियों को उस निराशा से बाहर निकालना है. जीवन एक बार मिला है और कोई एक असफलता जीवन को समाप्त नहीं कर सकती. हर असफलता भविष्य की सफलता की कुंजी होती है.
नितिन नवीन ने युवा साथियों से कहा कि जीवन में शॉर्टकट से बचना चाहिए. जिस भय के वातावरण से पश्चिम बंगाल को निकालकर भरोसे के वातावरण की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है, उससे उन्हें पूरा भरोसा है कि पश्चिम बंगाल अपने खेल के इतिहास को फिर से दोहराएगा.
उन्होंने Chief Minister से यह भी कहा कि खेल के साथ-साथ युवाओं के लिए युवा नीति पर भी काम किया जाना चाहिए. आज के युवाओं को केवल एक प्लेटफॉर्म की जरूरत है, क्योंकि वे केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले भी हैं. Prime Minister Narendra Modi ने देश में स्टार्टअप को बढ़ावा दिया है और आज उसी के आधार पर देश में 2.5 लाख से अधिक स्टार्टअप काम कर रहे हैं.
खेल और संस्कृति का जिक्र करते हुए भाजपा चीफ ने कहा कि आज के समाज में खेल और संस्कृति से जुड़ी चीजें कहीं न कहीं पीछे चली गई हैं. पहले लोग मुख्य रूप से टीवी देखते थे, लेकिन अब सीधे मोबाइल फोन पर आ गए हैं. पहले बच्चे शाम होते ही मैदान में खेलने के लिए निकल जाते थे. वह समय आज पूरे देश में कहीं खो गया है. बच्चों को जो समय मैदान में बिताना चाहिए, वह आज मोबाइल फोन पर बीत रहा है. यही कारण है कि हमारी वास्तविक ताकत कहीं न कहीं कमजोर हुई है. हमें इस पर भी ध्यान देना बहुत आवश्यक है. उन्होंने Chief Minister सुवेंदु अधिकारी से खेल के साथ-साथ युवा नीति पर भी काम करने का आग्रह किया.
–
डीकेएम/
Skip to content