
मुर्शिदाबाद, 4 अक्टूबर . आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि Chief Minister लोगों को धोखा दे रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं. हुमायूं कबीर ने कहा कि Chief Minister को लोगों के बीच जाकर झूठ नहीं बोलना चाहिए.
रेजीनगर में मुस्लिम मतदाताओं से सुवेंदु अधिकारी की अपील पर हुमायूं कबीर ने से बात करते हुए कहा, “Government को साढ़े पांच महीने हो चुके हैं, लेकिन रेजीनगर के पास की विधानसभा में, जहां भाजपा जीती, कौन सा मॉडल तैयार हुआ है. पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहले दो सीटें थीं, लेकिन अब 208 सीटों पर जीत मिली और Government बनाई. Chief Minister सुवेंदु आज लोगों को झूठा आश्वासन दे रहे हैं कि रेजीनगर में भाजपा की जीत के बाद उसे मॉडल विधानसभा क्षेत्र बना देंगे.”
उन्होंने कहा, “Chief Minister लोगों को धोखा दे रहे हैं और झूठे आश्वासन दे रहे हैं. Chief Minister को लोगों के बीच जाकर झूठ नहीं बोलना चाहिए. उन्हें सत्ता में बैठकर राज्य को चलाना चाहिए. उन्हें जनता ने समर्थन दिया है, तो इसका मतलब यह है कि क्या वो लोगों के साथ ऐसा करेंगे.”
हुमायूं कबीर ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की चर्चाओं पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं कहा कि मैं उनके (Chief Minister ) पैर पकड़ूंगा या उनकी पार्टी में शामिल हो जाऊंगा. मैंने बस इतना कहा था कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद, चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग कराई. भाजपा, जिसके पास 65 सीटें थीं, उसने अपनी सीटों की संख्या बढ़ाकर 208 कर ली. मैंने एक नई पार्टी बनाई, लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ा और जिन दो सीटों पर लड़ा, उन दोनों पर जीत हासिल की.”
उन्होंने आगे कहा, “सुवेंदु अधिकारी बंगाल की आम जनता पर जुल्म कर रहे हैं. मैंने यही कहा था कि मैं यह पूछने जाऊंगा कि क्या लोगों को डराना और उन पर हमला करना भाजपा की विचारधारा है?”
हुमायूं ने कहा कि जिस दिन चुनाव की घोषणा हुई, उसी दिन से उपचुनाव के दौरान रेजीनगर में मेरे पार्टी कार्यकर्ताओं समेत लगभग 50 लोगों को उठा लिया गया. साथ ही, हुमायूं कबीर ने कहा, “पश्चिम बंगाल की वर्तमान Government एक समय लोगों का भरोसा खो देगी और आखिरकार गिर जाएगी.”
–
डीसीएच/
Skip to content