
कोलकाता, 27 नवंबर . पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में Wednesday को Police टीम पर गोली चलाने के बाद फरार हुए साइबर क्राइम से जुड़े मामले के आरोपी को Police ने मुठभेड़ के बाद Friday सुबह गिरफ्तार कर लिया.
प्रताप दास नामक आरोपी 25 नवंबर से फरार था. साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में उसे गिरफ्तार करने के लिए Police उसके घर पहुंची थी, जिस पर उसने कथित तौर पर Policeकर्मियों पर गोली चला दी थी.
Friday सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर जांच अधिकारियों को पता चला कि प्रताप दास आसनसोल के इस्माइल इलाके में एक सुनसान घर में छिपा हुआ है. इसके बाद, आसनसोल-दुर्गापुर Police कमिश्नरेट के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप की एक टीम ने उसे पकड़ने के लिए उस जगह पर छापा मारा.
Police अधिकारी के अनुसार, Policeकर्मियों को देखते ही प्रताप दास ने कथित तौर पर बंदूक निकाली और उन पर गोली चलाने की कोशिश की. Police ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई. कमिश्नरेट के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसे घर से गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
25 नवंबर को आसनसोल दक्षिण Police स्टेशन में साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद, Police की एक टीम दास को गिरफ्तार करने उसके घर गई थी. हालांकि, आरोपी ने कथित तौर पर टीम पर गोली चला दी और वहां से भागने में सफल रहा. इस घटना में कोई भी Policeकर्मी घायल नहीं हुआ था.
गोलीबारी की इस घटना के बाद आसनसोल-दुर्गापुर Police कमिश्नरेट के तीन Police स्टेशनों आसनसोल उत्तर, आसनसोल दक्षिण और हीरापुर की टीमों ने आरोपी को खोजने के लिए एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया.
Police सूत्रों के मुताबिक प्रताप दास कथित तौर पर कम उम्र से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. वह सबसे पहले लोहे के कबाड़ की तस्करी में शामिल होने के शक के चलते Police की नजर में आया था और बाद में उस पर लूटपाट के एक मामले में भी आरोप लगे. हाल ही में उसका नाम आसनसोल दक्षिण Police स्टेशन में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में सामने आया था.
इस बीच, यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब इसी महीने बीरभूम जिले में एक आरोपी के साथ Police की मुठभेड़ (एनकाउंटर) की एक और घटना सामने आई थी.
13 नवंबर को शांतिनिकेतन Police स्टेशन के constable विश्वजीत दास को बोलपुर के लायक बाजार में रतन शेख को गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान गोली मार दी गई थी. दो दिन बाद, नानूर के चारकोल गांव के पास उचकरण इलाके में एक ईंट भट्ठे पर हुई कथित Police मुठभेड़ में रतन शेख मारा गया. Police ने दावा किया था कि शेख ने Police पर गोली चलाई, जिसके चलते उन्हें आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी.
जुलाई के बाद से पश्चिम बंगाल में यह पांचवां एनकाउंटर था. इस विवाद के बाद राज्य Government ने बोलपुर एनकाउंटर की सीआईडी जांच के आदेश दिए थे.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content