
पलामू, 25 नवंबर . Jharkhand के पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में Wednesday तड़के एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान दूजा देवी के रूप में हुई है. उसके पिता ने पति अमित कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी.
Police के मुताबिक, Wednesday तड़के करीब 3:30 बजे डायल 112 पर घटना की सूचना मिली थी. इसके बाद Police की टीम लगभग चार बजे बाजार समिति रोड स्थित घटनास्थल पर पहुंची. वहां घर के अंदर महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना के समय पति-पत्नी अलग-अलग कमरों में सो रहे थे. Police ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पिता ने Police को दिए बयान में अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
उनका कहना है कि अमित कुमार छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर उनकी बेटी से झगड़ा करता था. पिता ने आशंका जताई है कि दूजा देवी की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया गया. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
वहीं, पति अमित कुमार ने Police को बताया कि उनके दो बच्चे हैं. इनमें 10 साल का बेटा और पांच साल की बेटी शामिल हैं. उसके अनुसार, घटना के वक्त दोनों बच्चे अपनी मां के साथ सो रहे थे. रात में बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों की नींद खुली. इसके बाद घरवालों को महिला के फंदे से लटके होने की जानकारी मिली.
पति ने घटना के संबंध में Police को अपना पक्ष बताया है. दूजा देवी और अमित कुमार की शादी वर्ष 2018 में हुई थी. घटना के समय घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. Police पारिवारिक विवाद, घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पिता के आरोपों की भी जांच की जा रही है.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content