पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए चुनौती है सिंगल यूज प्लास्टिक, न करें उपयोग: योगी आदित्यनाथ

Lucknow, 15 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने सिंगल यूज प्लास्टिक को पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए इसके उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगाने का आह्वान किया है. Sunday को आयोजित कार्यक्रम गोमती उत्सव-2026 को संबोधित करते हुए Chief Minister ने कहा कि तात्कालिक लाभ के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल न केवल हमारी नदियों और प्रकृति को प्रदूषित कर रहा है, बल्कि यह हमारे सुरक्षित भविष्य के लिए भी एक बड़ा खतरा है, इसलिए आम जनमानस को इसका पूर्ण बहिष्कार करना चाहिए.

कार्यक्रम में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी मातृशक्ति अपने हुनर से दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य कंपनी को भी सीधी टक्कर दे सकती है. उन्होंने कहा कि पिछली Governmentों ने प्रदेश को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ दिया था, जबकि वर्तमान Government ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन’ जैसी योजनाएं दी हैं.

इस अवसर पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रमुख विभूतियों को ‘गोमती गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया. Chief Minister ने वर्तमान जीवनशैली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज एक ही छत के नीचे रहने वाले परिवार के सदस्य अपने स्मार्टफोन में सिमट कर रह गए हैं. चार लोग अगर एक कमरे में बैठे हैं, तो चारों की दिशाएं अलग अलग होती हैं और वे मोबाइल फोन की दुनिया में ही व्यस्त रहते हैं. इस बढ़ते एकांगीपन को दूर करने के लिए उत्सव बहुत आवश्यक हैं.

गोमती उत्सव जैसे आयोजन लोगों को घरों से बाहर निकालकर समाज और परिवार के साथ फिर से जुड़ने का शानदार अवसर प्रदान करते हैं. Chief Minister ने कहा कि गोमती आदि गंगा के रूप में इस क्षेत्र में मान्य है और यह Lucknow की आत्मा है. दुनिया की सभी महान सभ्यताएं और संस्कृतियां नदियों के तट पर ही फली फूली हैं और India के प्रमुख तीर्थ भी नदियों के किनारे ही स्थित हैं.

उन्होंने कहा कि India ने हमेशा मानव सभ्यता के उद्गम से लेकर अब तक अपनी नदी संस्कृति के महत्व को समझा है. 2017 से पहले अयोध्या में दीपावली पर कोई आयोजन नहीं होता था. आज अयोध्या का दीपोत्सव दुनिया का सबसे भव्य आयोजन बन चुका है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि अयोध्या का दीपोत्सव ऐसे ही बढ़ता रहा, तो एक दिन यूनेस्को भी इसे वैश्विक मान्यता प्रदान करेगा. India की आस्था और संस्कृति उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक एक समान है, जो एक श्रेष्ठ और सुरक्षित India की भावना को मजबूत करती है.

गोमती नदी के संरक्षण पर जोर देते हुए Chief Minister ने कहा कि Lucknow से पहले तक गोमती की धारा अविरल और निर्मल है, लेकिन शहर में प्रवेश करते ही यह अपने अस्तित्व को खो देती है. राज्य Government ने गोमती में गिरने वाले नालों और सीवर को रोकने के लिए नए एसटीपी का निर्माण कराया है. उन्होंने उत्सव समिति से अपील की कि गोमती उत्सव की शुरुआत नदी की शुद्धता, अविरलता और निर्मलता के संकल्प के साथ होनी चाहिए.

Chief Minister ने पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तत्काल रोका जाना चाहिए. यह पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा तीनों के लिए एक बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि लोग पूजा के बाद प्लास्टिक का कचरा नदियों में फेंककर जल को अपवित्र करते हैं, जो महापाप है. Chief Minister ने लोगों से कपड़े या डिस्पोजेबल बैग का इस्तेमाल करने की अपील की, ताकि नदियों की धारा अवरुद्ध न हो और गंदगी न फैले.

Chief Minister ने गोमती उत्सव समिति को सुझाव दिया कि इस आयोजन को पर्यटन और संस्कृति विभाग के साथ जोड़ा जाए. स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और पारंपरिक व्यंजन बनाने वालों को इस उत्सव में बड़ा मंच प्रदान किया जाना चाहिए. इससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि शुद्धता की गारंटी के साथ लोगों को पारंपरिक व्यंजनों से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने प्रो. सुनीता मिश्रा, राजेश पांडेय, डॉ. सुनीता चंद्रा, जयंत कृष्णा, आत्मप्रकाश मिश्रा, विनोद मिश्रा, अंबिका प्रसाद बाजपेयी, डॉ. सुमित रुंगटा, सूर्यमणि सिंह, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. सोनिया नित्यानंदन, संदीप तिवारी, जस्टिस रंगनाथ पांडेय, सुरेश बहादुर सिंह और अतुल अग्निहोत्री को गोमती गौरव सम्मान से सम्मानित किया.

–

विकेटी/