
New Delhi, 30 सितंबर . New Delhi में Wednesday को एसोचैम राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, Haryana के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा और इनमोबी की चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स और पब्लिक पॉलिसी ऑफिसर सुबी चतुर्वेदी शामिल हुईं.
Haryana के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा “कॉन्क्लेव टूरिज्म से जुड़ा था. इस कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि के तौर पर आए Union Minister गजेंद्र सिंह शेखावत को कैबिनेट बैठक के कारण जाना पड़ा. मेरा मानना है कि ऐसे कॉन्क्लेव से बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे. निर्मल मिंडा समेत अन्य सदस्यों ने कई विषयों पर चर्चा की. ग्रामीण पर्यटन, एनसीआर में संभावना, डिजिटल टूरिज्म पर चर्चा हुई. इसी तरह ‘विकसित भारत’ यानी 2047 तक विकसित India बनाने पर चर्चा हुई. अर्थव्यवस्था की वृद्धि में पर्यटन का बहुत योगदन रहता है. गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि अर्थव्यवस्था में पर्यटन की 12 फीसदी हिस्सेदारी है. अंतराष्ट्रीय स्तर पर India के पर्यटन को विशेष जगह मिल रही है.”
Haryana में पर्यटन को लेकर मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा, “80 के दशक में Haryana पर्यटन में सबसे ऊपर था. अभी भी प्रदेश पर्यटन में आगे है. हम कोशिश कर रहे हैं कि Haryana में पर्यटन को बढ़ाया जाए.”
नेशनल टूरिज्म कॉन्क्लेव पर इनमोबी की चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स और पब्लिक पॉलिसी ऑफिसर सुबी चतुर्वेदी ने कहा, ” इनमोबी India का पहला यूनिकॉर्न है. इसके पास 550 मिलियन डिवाइस हैं. टेक्नोलॉजी का योगदान सिर्फ लोगों को नई जगहों के बारे में बताने तक सीमित नहीं है. हिमालय में त्रासदी हुई और नेपाल में भी कई जानें गईं. अब हमें यह देखना होगा कि हमारे पहाड़ हमसे क्या चाहते हैं. क्या सिर्फ वही चार जगहें हैं जहां हर कोई नए साल या दिवाली पर इकट्ठा होगा और दिल्ली में तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसा रहेगा? इसके बाद, अगर आप Prime Minister का भाषण सुनें, तो अभी India में पर्यटन से 8 करोड़ (80 मिलियन) नौकरियां पैदा होती हैं. 2047 के लिए उनका विजन यह है कि क्या हम और 10 करोड़ नौकरियां जोड़ सकते हैं. पर्यटन और संस्कृति साथ-साथ चलते हैं. टेक्नोलॉजी के जरिए आप टूरिस्ट ट्रैफिक को अलग-अलग जगहों पर बांट सकते हैं.”
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “New Delhi में आयोजित एसोचैम राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन 2026 में सम्मिलित होकर पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों, विभिन्न राज्यों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ India में पर्यटन की संभावनाओं और भविष्य पर अपने विचार साझा किए. Prime Minister मोदी का विजन है कि ‘विकसित India 2047’ की यात्रा में पर्यटन को प्रमुखता देते हुए वर्ष 2047 तक India को एक ट्रिलियन डॉलर की टूरिज्म इकोनॉमी बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया जाए. शासन-व्यवस्था, इंडस्ट्री, निवेशकों और टेक्नोलॉजी से जुड़े सभी हितधारकों की साझेदारी से हम India के पर्यटन को नई ऊंचाई देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
–
ओपी/पीएम
Skip to content