
New Delhi, 28 नवंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 132वें संविधान संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने को देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने और शासन को जनता के और करीब लाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधन से उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा का प्रतिनिधित्व बढ़ सकेगा और महिला आरक्षण के जरिए प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी देना जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने और शासन को जनता के करीब लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
उन्होंने कहा कि विधेयक में संविधान के अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव है. इससे उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा. साथ ही, महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा.
गृह मंत्री ने कहा कि अधिक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं और स्थानीय जरूरतों को सदन में रख सकेंगे. इससे क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाने और विकास को गति देने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन और जनभागीदारी, दोनों को मजबूत करेगा. अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सभी Political दलों से इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करने की अपील की.
इस बीच, संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी के बीच Prime Minister Narendra Modi ने भी महिला आरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. Prime Minister मोदी ने Saturday को एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हमने अपनी ‘नारी शक्ति’ से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
इसके साथ उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर अपना पुराना वीडियो भी साझा किया. वीडियो संदेश में Prime Minister ने कहा कि नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है और वह भी लंबे समय से इस प्रयास का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई महिलाओं ने इस मुद्दे को उनके सामने उठाया और पत्र लिखकर अपनी बात रखी.
Prime Minister ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर करने के लिए Government प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि उनका हौसला बुलंद, हिम्मत अटूट और इरादा अडिग है.
पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में अधिक भागीदारी से रोक नहीं पाएंगी और इसके लिए केवल समय का इंतजार है.
इससे पहले Friday को Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को मंजूरी दी थी. प्रस्तावित विधायी बदलावों के तहत Lok Sabha और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने तथा 2029 के Lok Sabha चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव है.
–
डीएससी
Skip to content