परिसीमन विधेयक समय की मांग, महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा : मुंबई भाजपा

Mumbai , 28 नवंबर . परिसीमन विधेयक को लेकर देशभर में Political बयानबाजी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस विधेयक को देश की बदलती जनसंख्या के अनुरूप जरूरी बताते हुए इसका समर्थन किया है. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और प्रवक्ताओं ने कहा कि परिसीमन से निर्वाचन क्षेत्रों का समान और संतुलित पुनर्गठन होगा. इसके साथ ही Lok Sabha और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का रास्ता भी मजबूत होगा. भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों से भी विधेयक का समर्थन करने की अपील की.

Mumbai भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि इस विधेयक को देश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लाया गया है. उन्होंने कहा कि परिसीमन होना जरूरी है, ताकि सभी निर्वाचन क्षेत्रों का समान और व्यवस्थित तरीके से बंटवारा हो सके. इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और शासन प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी तथा उनके योगदान को बढ़ावा मिलेगा.

अमित साटम ने कहा कि इस विधेयक के पीछे देश के विकास और महिलाओं को Political रूप से अधिक सशक्त बनाने की सोच है. निर्वाचन क्षेत्रों का उचित पुनर्गठन समय की जरूरत है और इसके माध्यम से लोकतंत्र में अधिक लोगों को प्रतिनिधित्व मिल सकेगा.

वहीं, भाजपा प्रवक्ता अनिकेत निकम ने परिसीमन को समय की मांग बताया. उन्होंने कहा कि देश की जनसंख्या में लगातार वृद्धि हुई है. ऐसे में जनसंख्या के अनुरूप निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन करना बेहद जरूरी हो गया है. इससे Lok Sabha और राज्य विधानसभाओं में अधिकतम प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

अनिकेत निकम ने कहा कि परिसीमन केवल Political जरूरत नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की भी आवश्यकता है. देश के कई विपक्षी दल भी परिसीमन की आवश्यकता को समझते हैं. शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और डीएमके जैसे दल भी इस बात से परिचित हैं कि परिसीमन जरूरी है. उन्होंने विपक्षी दलों से इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाने की बात कही.

इसी मुद्दे पर भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मन में नारी शक्ति के प्रति सम्मान है, वे परिसीमन विधेयक का समर्थन करेंगे. इस विधेयक के लागू होने से महिलाओं को 850 सीटों में से एक-तिहाई सीटों पर आरक्षण का लाभ मिल सकेगा.

प्रेम शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति का तरीका ऐसा रहा है कि जो उसकी विचारधारा से सहमत नहीं होता, उसे देशद्रोही करार दिया जाता है. उन्होंने कांग्रेस पर महिला समाज के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए इस विधेयक का समर्थन करना जरूरी है.

–