
New Delhi, 28 नवंबर . कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने परिसीमन और संविधान संशोधन से जुड़े केंद्र Government के प्रस्तावों को लोकतंत्र तथा अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के हितों के लिए खतरा बताते हुए विरोध करने का ऐलान किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी Government संशोधन के जरिए सत्ता को अपने हाथों में केंद्रित करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रही है.
दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक के बाद खड़गे ने कहा कि गठबंधन के सभी नेताओं ने मिलकर केंद्र Government के संविधान संशोधन विधेयक का विरोध करने का फैसला किया है. उनके मुताबिक, इस प्रस्ताव में एससी और एसटी समुदायों के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है और उनके साथ अन्याय होने की आशंका है.
खड़गे ने आरोप लगाया कि Government Lok Sabha में सीटों की संख्या बढ़ाकर सत्ता पर स्थायी नियंत्रण स्थापित करना चाहती है. उन्होंने कहा कि पिछली बार भी Government ने दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की कोशिश की थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. अब उसी उद्देश्य को हासिल करने के लिए Political दलों को तोड़ने और विपक्ष को कमजोर करने की रणनीति अपनाई जा रही है.
उन्होंने कहा कि परिसीमन के मामले में असम और जम्मू-कश्मीर का उदाहरण सामने है, जहां उनके अनुसार परिसीमन प्रक्रिया में सीटों के भौगोलिक और जनसंख्या संबंधी आधारों में बदलाव किए गए. खड़गे ने आरोप लगाया कि जहां Political रूप से अनुकूल परिणाम नहीं मिलते, वहां सामान्य सीट को आरक्षित और आरक्षित सीट को सामान्य में बदलने जैसी कवायद की जा सकती है.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2026 की जनगणना अभी सामने नहीं आई है. यदि परिसीमन नई जनगणना के आधार पर किया जाता है, तो जिन क्षेत्रों में एससी और एसटी आबादी बढ़ी है, वहां उसी अनुपात में प्रतिनिधित्व बढ़ने की संभावना होगी. उन्होंने सवाल उठाया कि जनगणना के आंकड़ों के बिना परिसीमन को लेकर प्रस्ताव आगे बढ़ाने की क्या वजह है.
खड़गे ने संविधान के अनुच्छेद 330 का उल्लेख करते हुए कहा कि Lok Sabha में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों के आरक्षण का प्रावधान जनसंख्या के आधार पर है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित संशोधन में इन समुदायों के प्रतिनिधित्व और हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है.
उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जिस आयोग ने 10 करोड़ से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए हैं, उसे परिसीमन की जिम्मेदारी देना स्वीकार्य नहीं है.
खड़गे ने कहा कि Government के पास संविधान बदलने की शक्ति होने पर वह अपनी इच्छानुसार बदलाव कर सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मौजूदा Political दिशा से लोकतंत्र कमजोर हो सकता है और सत्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा भाजपा के हाथों में केंद्रित हो सकती है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि Government की नीतियों से मनुस्मृति आधारित व्यवस्था लागू करने की दिशा में प्रयास हो सकते हैं.
–
डीएससी
Skip to content