परिसीमन विधेयक पर शिवसेना (यूबीटी) का तंज, कहा-‘चोर दरवाजे से बिल ला रही भाजपा’

Mumbai , 28 नवंबर . केंद्र Government के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर Maharashtra की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता अवधेश शुक्ला ने इस विधेयक का विरोध करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र Government विपक्ष को विश्वास में लिए बिना चोर दरवाजे से विधेयक लाने की कोशिश कर रही है. अगर यह विधेयक पारित हुआ तो लोकतंत्र की हत्या होगी और यह संविधान के खिलाफ होगा. उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के संभावित समर्थन को लेकर शरद पवार पर भी निशाना साधा.

शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता अवधेश शुक्ला ने से बात करते हुए कहा कि महिला आरक्षण के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान पहले से मौजूद है. अगर Government वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है तो मौजूदा Lok Sabha सीटों के भीतर ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना चाहिए. इसके लिए परिसीमन के नाम पर Lok Sabha की सीटों की संख्या बढ़ाने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन और शिवसेना (यूबीटी) इस विधेयक का विरोध करेंगे. पार्टी के सांसद सदन में मौजूद रहकर इसके खिलाफ अपना पक्ष रखेंगे. जरूरत पड़ने पर पार्टी सड़कों पर उतरकर भी आंदोलन करेगी. उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक पारित नहीं हो पाएगा.

एनसीपी-एसपी के परिसीमन विधेयक को समर्थन देने की चर्चाओं पर शुक्ला ने शरद पवार को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि शरद पवार का Political इतिहास सहयोगियों को धोखा देने का रहा है. वह इंडी गठबंधन के प्रमुख नेताओं में शामिल थे लेकिन अब भाजपा के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि Maharashtra की मौजूदा Political स्थिति के लिए भी शरद पवार जिम्मेदार हैं. उन्हें प्रदेश का धर्मनिरपेक्ष नेता माना जाता था लेकिन अब वह भाजपा के साथ चले गए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस लालच में शरद पवार ने ऐसा फैसला लिया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसके पीछे कोई बड़ी Political डील हो सकती है. हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई प्रमाण पेश नहीं किया.

उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के 150-150 करोड़ रुपए दिए जाने संबंधी आरोप का भी जिक्र किया. शुक्ला ने सवाल उठाया कि क्या सुप्रिया सुले को Chief Minister बनाने का आश्वासन दिया गया है या इसके पीछे कोई अन्य Political समझौता हुआ है.

अवधेश शुक्ला ने कहा कि अगर Government को परिसीमन विधेयक लाना है तो सबसे पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी, शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों और अन्य विपक्षी सदस्यों के साथ बैठक करनी चाहिए. विधेयक के प्रावधानों पर चर्चा होनी चाहिए और सभी को भरोसे में लेना चाहिए.

उन्होंने कहा कि अभी तक सांसदों को विधेयक का मसौदा तक उपलब्ध नहीं कराया गया है. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि परिसीमन को लेकर Government वास्तव में क्या प्रस्ताव लाने जा रही है. उन्होंने सवाल किया कि जब विपक्ष को विधेयक की पूरी जानकारी ही नहीं है तो इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया कैसे कहा जा सकता है.

Lok Sabha में सांसदों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में Lok Sabha में 543 सदस्य हैं. अगर इतनी संख्या होने के बावजूद देश का अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा है तो 850 या उससे अधिक सांसद होने से क्या बदलाव आ जाएगा.

उन्होंने आशंका जताई कि सीटों की संख्या बढ़ाने से भ्रष्टाचार और सांसदों की खरीद-फरोख्त को बढ़ावा मिल सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government Political लाभ के लिए सांसदों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करती है. उनकी पार्टी इस विधेयक का संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह विरोध करेगी. उन्होंने दोहराया कि परिसीमन की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और महिला आरक्षण को मौजूदा सीटों के भीतर लागू किया जाना चाहिए.

–

पीएम