परिसीमन विधेयक पर विपक्ष का विरोध तेज, कांग्रेस-सपा और वाम दलों ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

New Delhi, 29 नवंबर . परिसीमन विधेयक को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस, Samajwadi Party और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के नेताओं ने प्रस्तावित विधेयक पर सवाल उठाते हुए केंद्र Government की मंशा और इसे जल्दबाजी में लाने के फैसले की आलोचना की है. विपक्षी नेताओं का कहना है कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही संसद से पारित हो चुका है लेकिन Government इसे लागू करने के बजाय परिसीमन और जनगणना से जोड़ रही है.

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है. ऐसे में प्रस्तावित परिसीमन पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि Government जिस तरह जल्दबाजी में विधेयक लेकर आई है और लोकतंत्र के साथ व्यवहार कर रही है, वह देश के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतेगी और राज्य में अपनी Government बनाएगी.

Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने संसद के विशेष सत्र के लिए पार्टी की ओर से जारी व्हिप पर कहा कि सभी सांसद पार्टी के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी सांसद संसद में इस विधेयक का विरोध करेंगे. उन्होंने परिसीमन विधेयक को खतरनाक बताते हुए कहा कि यह न तो राष्ट्रीय हित में है और न ही लोकतंत्र के हित में. उन्होंने सभी विपक्षी दलों से एकजुट होकर इसका विरोध करने की अपील की.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से परिसीमन का समर्थन करने की अपील पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि Chief Minister भाजपा से हैं और अपनी पार्टी के सांसदों से अपील कर रहे हैं. इसका Samajwadi Party के सांसदों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा ने महिला आरक्षण लागू करने में देरी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक Lok Sabha और राज्यसभा से पारित हो चुका है लेकिन Government ने इसे लागू करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि Government महिला आरक्षण को परिसीमन और जनगणना से जोड़ रही है. परिसीमन आयोग के गठन, उसकी समय-सीमा और कार्यक्षेत्र को लेकर भी स्पष्टता नहीं है.

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि परिसीमन विधेयक पर विभिन्न नेताओं का रुख अभी स्पष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि शरद पवार ने विधेयक का समर्थन करने की बात नहीं कही है. सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की उनसे मुलाकात के बाद ही इस मुद्दे पर उनका रुख स्पष्ट हो सकेगा.

–

पीएम