परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का विरोध, डीएमके बोली-पहले देखेंगे प्रस्ताव का पूरा विवरण

New Delhi, 27 नवंबर . केंद्र Government द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लाने की खबर के बाद विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. डीएमके ने कहा है कि वह विधेयक का विवरण देखे बिना अपना रुख तय नहीं करेगी जबकि कांग्रेस ने इस कदम को संविधान पर हमला करार दिया है. वहीं, शरद चंद्र पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने अपने सभी सांसदों को संसद के विशेष सत्र में उपस्थित रहने को कहा है.

डीएमके ने Friday को कहा कि वह अपना रुख तय करने से पहले परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित कानून की जांच करेगी. पार्टी के प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन ने कहा कि केंद्र Government को सबसे पहले इस विधेयक का विवरण सार्वजनिक करना चाहिए.

से ​​बातचीत में एलंगोवन ने कहा, “देखते हैं कि विधेयक किस तरह पेश किया जाता है. इसके बिना हम कोई टिप्पणी कैसे कर सकते हैं? हमने पहले वाले विधेयक का विरोध किया था. हमें पहले यह देखना होगा कि नया विधेयक किस रूप में पेश किया जाता है, उसके बाद ही हम कोई फैसला ले सकेंगे.”

महिला आरक्षण विधेयक के बारे में एलंगोवन ने कहा, “कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान महिला आरक्षण विधेयक Lok Sabha से पारित हो गया था लेकिन Government ने इसे लागू नहीं किया. अब मोदी Government इसे फिर से ला रही है. देखते हैं कि आगे क्या होता है.”

उन्होंने संसद की प्रस्तावित बैठक को विशेष सत्र कहे जाने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “संसद का जो सत्र फिर से बुलाया जा रहा है, वह कोई नया सत्र नहीं है बल्कि पिछले सत्र का ही हिस्सा है क्योंकि पिछला सत्र बिना कोई तारीख तय किए स्थगित कर दिया गया था. नया सत्र तभी शुरू होता है जब President औपचारिक रूप से पिछले सत्र को समाप्त कर दें. चूंकि ऐसा नहीं हुआ है, इसलिए संसद उसी सत्र को आगे बढ़ाएगी.”

वहीं, डीएमके सांसद ए. राजा ने कहा, “पार्टी के रुख पर कोई टिप्पणी करने से पहले, हम इस मामले पर आपस में चर्चा करेंगे.”

इस बीच, कांग्रेस ने परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए संसद बुलाने की केंद्र Government की योजना की आलोचना की है. कांग्रेस ने इस कदम को संविधान का अपमान और उस पर हमला करार दिया है.

कांग्रेस का कहना है कि परिसीमन की किसी भी प्रक्रिया से राज्यों को खासकर दक्षिण India के राज्यों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए. पार्टी ने मांग की है कि कोई भी नया प्रस्ताव लाने से पहले सभी Political दलों के साथ पारदर्शी तरीके से बातचीत की जानी चाहिए.

शरद चंद्र पवार के नेतृत्व वाली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपने सभी सांसदों को संसद के विशेष सत्र में उपस्थित रहने के लिए एक नोटिस (व्हिप) जारी किया है.

–

पीआईएम/पीएम