
New Delhi, 28 नवंबर . Maharashtra की उपChief Minister सुनेत्रा पवार ने आगामी परिसीमन विधेयक का समर्थन करते हुए कहा है कि केंद्र Government में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल के रूप में उनकी पार्टी इस विधेयक के समर्थन में है.
सुनेत्रा पवार ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, “केंद्र Government में हम एनडीए के घटक दल के रूप में शामिल हैं. इसलिए आगामी परिसीमन विधेयक को हमारा समर्थन है.”
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में महिलाओं को Political क्षेत्र में अधिक प्रतिनिधित्व और समान अवसर दिलाने के प्रयास स्वागत योग्य हैं. महिला आरक्षण के जरिए देश की निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है.
सुनेत्रा पवार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नीतियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि महिलाओं को नेतृत्व करने और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर भी मिलना चाहिए. विकसित India के निर्माण में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
इस बीच, संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी के बीच Prime Minister Narendra Modi ने भी महिला आरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
Prime Minister मोदी ने Saturday को एक्स पर पोस्ट में कहा, “हमने अपनी नारी शक्ति से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर अपना पुराना वीडियो भी साझा किया. वीडियो संदेश में Prime Minister ने कहा कि नारी शक्ति को Political भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से जारी है और वह भी लंबे समय से इस प्रयास का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई महिलाओं ने इस मुद्दे को उनके सामने उठाया और पत्र लिखकर अपनी बात रखी.
Prime Minister ने विश्वास जताया कि देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर करने के लिए Government प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि उनका हौसला बुलंद, हिम्मत अटूट और इरादा अडिग है.
पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में अधिक भागीदारी से रोक नहीं पाएंगी और इसके लिए केवल समय का इंतजार है.
–
डीएससी
Skip to content