परिसीमन विधेयक को लेकर प्रकाश राज ने सरकार पर निशाना साधा

Mumbai , 29 नवंबर . Actor प्रकाश राज ने केंद्र Government पर तीखा हमला बोला है. Sunday को Actor ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कैमरे के सामने बात करते हुए Lok Sabha में पेश होने वाले परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) के बारे में चर्चा कर रहे हैं.

वीडियो में उन्होंने कहा, “नमस्ते दोस्तों, क्या हाल-चाल हैं? क्या आप खुश हैं? कल संसद में परिसीमन विधेयक पास होने वाला है. क्या मास्टरस्ट्रोक है, भाई! कमाल का खेल खेला है. 6 महीने पहले भी यह बिल संसद में था, लेकिन इन 6 महीनों में क्या खेल खेला है! आपने क्या किया? ‘ज्ञानू’ (India के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार) की मदद से आपने बंगाल चुनाव जीत लिया. आपने उन सांसदों को खरीद लिया, जिन्हें जनता ने हराया था; उन्हें एक छोटे से पार्क (रिसॉर्ट/होटल) में रखा और उनके वोट हासिल कर लिए.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि आपने उन सांसदों को कितने पैसे दिए, लेकिन आपने उन्हें खरीद लिया. आपने विपक्षी दलों के साथ क्या किया? कुछ मामलों (केसों) का डर दिखाकर उन्हें डराया और फिर उन्हें बचा लिया. क्या आप कोई ‘वॉशिंग मशीन’ हैं? उनके वोट भी ले लिए. इन 6 महीनों में आपने क्या-क्या नहीं किया! लेकिन एक बात सच है—इस देश के युवा, इस देश के नागरिक और मैं—हम सब इस तमाशे को देख रहे हैं और सब समझ रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन एक बात के लिए मैं आपका बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं. अब हमें उन गद्दारों के चेहरे पता चल गए हैं जो इस देश की संघीय भावना के खिलाफ हैं, जो इस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं. हमने उनके चेहरे देख लिए हैं. तो अब खेल शुरू हो चुका है. अब हमें पता है कि कौन इस देश के खिलाफ है और कौन आपके साथ है, और हम भी यहीं हैं. कल का दिन दिलचस्प होगा. खेल शुरू!”

इससे पहले, परिसीमन विधेयक Lok Sabha में ‘संविधान (131वां संशोधन) विधेयक’ के रूप में पारित नहीं हो सका था. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 नवंबर, 2026 को होने वाली Lok Sabha की विशेष बैठक से पहले, 27 नवंबर, 2026 को संशोधित ‘परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026’ और ‘संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026’ को मंजूरी दी. अब डीएमके के एमके स्टालिन और एनसीपी-एसपी ने Lok Sabha में इस विधेयक को पारित करने के लिए अपनी सहमति दे दी है.

–

एमएस/