
New Delhi, 28 नवंबर . India राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के. टी. रामाराव (केटीआर) ने परिसीमन प्रस्ताव को समर्थन देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी दक्षिण India के संसदीय प्रतिनिधित्व में किसी तरह की कमी और तेलंगाना के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी.
केटीआर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि परिसीमन को लेकर बीआरएस का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है. पार्टी दक्षिण India के संसदीय प्रतिनिधित्व में कोई कटौती नहीं चाहती और तेलंगाना के हितों के साथ किसी भी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं करेगी.
उन्होंने कहा कि बीआरएस लगातार संसद में दक्षिण India की मौजूदा 24 प्रतिशत हिस्सेदारी को सुरक्षित रखने की मांग करती रही है. प्रस्तावित 50 प्रतिशत सीट वृद्धि और 2051 तक राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व के अनुपात में बदलाव नहीं करने की सुरक्षा व्यवस्था इस प्रमुख चिंता का समाधान करती है.
केटीआर के मुताबिक, इस प्रस्ताव के तहत तेलंगाना में Lok Sabha सीटों की संख्या 17 से बढ़कर 26 हो जाएगी. उन्होंने कहा कि तेलंगाना के हितों को सर्वोपरि रखते हुए बीआरएस के तीनों राज्यसभा सांसद प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करेंगे. उन्होंने महिला आरक्षण का भी समर्थन करते हुए कहा कि बीआरएस हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है और इसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है.
इस बीच, संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी के बीच Prime Minister Narendra Modi ने भी महिला आरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. Prime Minister मोदी ने Saturday को एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हमने अपनी ‘नारी शक्ति’ से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
इसके साथ उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर अपना पुराना वीडियो भी शेयर किया. वीडियो संदेश में Prime Minister ने कहा कि नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है और वह भी लंबे समय से इस प्रयास का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई महिलाओं ने इस मुद्दे को उनके सामने उठाया और पत्र लिखकर अपनी बात रखी.
Prime Minister ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर करने के लिए Government प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि उनका हौसला बुलंद, हिम्मत अटूट और इरादा अडिग है.
पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में अधिक भागीदारी से रोक नहीं पाएंगी और इसके लिए केवल समय का इंतजार है.
–
डीएससी
Skip to content