परिसीमन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस की नाराज दलों को मानने की कोशिश तेज, एमके स्टालिन और शरद पवार से मिलेंगे राहुल-खड़गे

New Delhi, 29 नवंबर . संसद में परिसीमन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने ‘इंडिया’ ब्लॉक के नाराज सहयोगियों को मनाने कोशिशें तेज कर दी हैं. Sunday को कांग्रेस आलाकमान अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एमके स्टालिन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार (एनसीपी-एसपी) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेगा.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में ‘इंडिया’ ब्लॉक के वरिष्ठ नेता Sunday को एमके स्टालिन और शरद पवार से मिलेंगे. वे इन नेताओं को केंद्र के परिसीमन प्रस्ताव का समर्थन न करने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे. यह मुलाकात Monday को संसद के विशेष सत्र के लिए सांसदों की बैठक से ठीक एक दिन पहले हो रही है.

बताया गया कि कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ एआईटीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी Sunday को चेन्नई पहुंचेंगी, जहां वे सभी डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन से मिलेंगे. यह मुलाकात Sunday को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच हो सकती है.

इसके बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेता Sunday रात करीब 8 बजे Mumbai पहुंचेंगे, जहां वे करीब 9 बजे कैंडी अस्पताल में एनसीपी-एसपी के अध्यक्ष शरद पवार से मिल सकते हैं.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब भाजपा के नेतृत्व वाली Government संसद के विशेष सत्र में ‘संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश करने वाली है. इस विधेयक में Lok Sabha और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने, सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने और 2051 तक परिसीमन प्रक्रिया को फ्रीज करने का प्रस्ताव है.

गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व में ‘इंडिया’ ब्लॉक के कुछ दल संसद में पेश होने वाले परिसीमन विधेयक का विरोध कर रहे हैं. डीएमके ने भाजपा Government के इस विधेयक को समर्थन देने का निर्णय किया है, जबकि एनसीपी-एसपी अभी तक विधेयक के विरोध से दूर दिख रही है.

डीएमके ने अपने निर्णय में कहा कि केंद्र Government ने एमके स्टालिन की मांगों को स्वीकार किया है. इस स्थिति में वह विधेयक का समर्थन करेगी. वहीं, एनसीपी-एसपी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र आव्हाड ने अपनी पार्टी की ओर से इस विधेयक के समर्थन का ऐलान किया. हालांकि, कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने बाद में कहा कि अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है.

–

डीसीएच/