परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

Lucknow, 28 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा परिसीमन विधेयक को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हृदय से आभार व्यक्त किया है.

उन्होंने कहा कि यह निर्णय नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 2029 के Lok Sabha चुनाव में लागू करने का मार्ग प्रशस्त करेगा. इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था प्रभावी हो सकेगी.

Chief Minister ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पहले ही संसद से पारित हो चुका है. अब परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने से संसद और विधानसभाओं में सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि का रास्ता साफ होगा.

उन्होंने आगे कहा कि इसकी महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि 2011 की जनगणना को आधार बनाकर राज्यों की मौजूदा Lok Sabha सीटों का अनुपात यथावत रखा जाएगा और उसी अनुपात में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी. इससे किसी भी राज्य की हिस्सेदारी प्रभावित होने की आशंका नहीं रहेगी.

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को प्रारंभिक तौर पर 15 वर्षों के लिए लागू करने और रोटेशन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के माध्यम से आगे बढ़ाई जाएगी. India की आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में कम से कम 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की यह ऐतिहासिक और स्वागत योग्य पहल है.

Chief Minister ने उत्तर प्रदेश के सभी 80 Lok Sabha सांसदों से परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि वे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 2029 के Lok Sabha चुनाव में लागू करने का मार्ग प्रशस्त करने में अपना योगदान दें. नारी शक्ति का सशक्तीकरण समृद्ध India के निर्माण का आधार है. यह आत्मनिर्भर India और विकसित India के संकल्प को मजबूती देने का सुनहरा अवसर है. सभी जनप्रतिनिधियों को इस महत्वपूर्ण पहल में अपना समर्थन और सहयोग देना चाहिए.

–

एबीएम/