
संभल, 29 नवंबर . Samajwadi Party के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा है कि परिसीमन सिर्फ विपक्षी पार्टियों के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी ठीक नहीं होगा. वहीं, सपा सांसद रूचि वीरा ने कहा कि Government को पहले नारी वंदन अधिनियम लागू करना चाहिए. हम सदन में पेश होने वाले बिल का कड़ा विरोध करेंगे.
से बातचीत में Samajwadi Party के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि परिसीमन बिल भाजपा के हित में है. भाजपा अपने हिसाब से परिसीमन लाना चाहती है. वह लोकतंत्र और संविधान पर नियंत्रण करना चाहती है. हम उनसे फिर से यही गुजारिश करेंगे कि वे अपने निर्णय पर एक बार फिर विचार करें. यह निर्णय आने वाले समय में उनके लिए भी बहुत खतरनाक होगा. यह न सिर्फ उनकी पार्टी के लिए खतरनाक होगा, बल्कि राज्यों और देश की जनता के लिए भी सही नहीं होगा तथा देश के साथ अन्याय होगा.
उन्होंने कहा कि इस बिल को लेकर अप्रैल 2026 में जिस मजबूती के साथ विरोध किया गया था, उसी तरह इसका विरोध किया जाना चाहिए. मैं समझता हूं कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह कदम आने वाले समय में आत्मघाती साबित हो सकता है.
डीएमके और एनसीपी (एसपी) को मनाने के लिए पहुंचे विपक्षी नेताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह प्रयास पहले ही करना चाहिए था. कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है और उसे यह प्रयास पहले से करना चाहिए था. अगर कांग्रेस ने पहले प्रयास किया होता तो शायद ऐसा नहीं होता.
उन्होंने कहा कि Government सौ दिन से व्यवस्था बनाने में लगी हुई थी. वह सांसदों को तोड़ने, खरीदने और पार्टियों को तोड़ने में लगी थी. तभी से कांग्रेस को यह प्रयास करना चाहिए था. अगर किसी पार्टी की नाराजगी है तो उसे नजरअंदाज कर सिर्फ देशहित को देखना चाहिए था.
“क्या इसका असर इंडिया ब्लॉक पर भी पड़ेगा?” यह सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका असर इंडिया ब्लॉक पर नहीं पड़ेगा, बल्कि देश पर पड़ेगा. देश के लोकतंत्र और संविधान पर पड़ेगा. इसका असर दक्षिण के राज्यों पर पड़ेगा, जिनका Government बनाने और हटाने में कोई रोल नहीं रहेगा. जब उनका रोल नहीं रहेगा तो उन्हें प्राथमिकता कैसे मिलेगी? इसका असर मुस्लिम समाज, ओबीसी और एससी वर्ग पर पड़ेगा. क्योंकि Government आने वाले समय में सीमाएं इस तरह तय कर देगी, जिससे उनके अधिकारों और उनकी सीटों को सीमित कर दिया जाएगा. इसका उदाहरण असम में है. जब तक मजबूत विपक्ष नहीं होगा, तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा. अगर आप आने वाले समय में विपक्ष पर नियंत्रण करना चाहते हैं और उसके अधिकार सीमित करना चाहते हैं, तो इसका असर सिर्फ पार्टियों पर नहीं, बल्कि पूरे देश पर पड़ेगा.
वहीं, से बातचीत के दौरान सपा सांसद रूचि वीरा ने कहा कि 2023 में जब नारी वंदन अधिनियम पारित हुआ था, तो पूरे विपक्ष ने अपनी सहमति दी थी कि महिला आरक्षण लागू होना चाहिए, लेकिन Government की महिला आरक्षण लागू करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. उनकी दिलचस्पी परिसीमन कराने में है. वे महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन करना चाहते हैं. यह देश की आत्मा और संविधान पर एक तरह का हमला है. मनमाने ढंग से सीटों का बंटवारा करना और नई सीटें बनाना उनकी मंशा है.
उन्होंने कहा कि सिर्फ महिला आरक्षण उनकी सोच नहीं है. भाजपा के लोगों ने न संगठन में और न ही टिकट वितरण में महिलाओं को कभी अहमियत दी है. वे सिर्फ महिलाओं की आड़ में भावनात्मक राजनीति करते हुए परिसीमन करना चाहते हैं. हमारी पार्टी का रुख स्पष्ट है, हम परिसीमन के विरोध में हैं.
उन्होंने कहा कि 2023 में कहा गया था कि जनगणना होने के बाद इसे लागू किया जाएगा, लेकिन अभी तक जनगणना पूरी नहीं हुई है. वे सिर्फ मनमाने तरीके से परिसीमन करना चाहते हैं. महिला आरक्षण लागू करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है. वे महिलाओं के प्रति बिल्कुल संवेदनशील नहीं हैं.
सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अगर जनता इनके साथ है तो इस तरह परिसीमन करने की जरूरत क्यों पड़ रही है? इन्हें धर्म का इस्तेमाल क्यों करना पड़ रहा है? ये घबराए हुए हैं और हो सकता है कि 2027 में हमारी Government बने.
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की एक महिला सांसद हैं, जबकि Samajwadi Party की पांच महिला सांसद हैं. हमारे संगठन में भी महिलाओं को वरीयता दी जाती है. हम मांग कर रहे हैं कि महिला आरक्षण को तुरंत लागू किया जाए. परिसीमन की आड़ में महिला आरक्षण को धूमिल न किया जाए. ये लोग छल करना बंद करें.
–
एएमटी/
Skip to content